Epiphyllum Oxypetalum आपकी किस्मत संवर जाएगी अगर उसको देख लिया …. बहुत दुर्लभ है उसका दीदार करना , लेकिन जब वो खिलखिलाती है तो खुशियां बरसती है। हम बात उस फूल की कर रहे हैं जो देवताओं को पसंद है , आम लोगों के लिए दुर्लभ है और देवभूमि का राज्य पुष्प है। आमतौर पर फूल साल में कई समय तक के लिए खिलते हैं. कुछ फूल साल के खास वक्त में ही खिलते हैं पर जिस फूल की हम आपको बताने जा रहे हैं वो इतना रहस्यमयी है कि वो साल में सिर्फ 1 ही रात के लिए खिलता है. इस दुर्लभ फूल को लोग रात की रानी भी कहते हैं।
Epiphyllum Oxypetalum ये रानी है रात की – किस्मत से मिलता है दीदार

- Epiphyllum Oxypetalum एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एपिफिलम ऑक्सीपेटलम असल में कैक्टस की प्रजाति का एक पौधा है जो सफेद रंग के बेहद खूबसूरत फूलों को उगाने के लिए जाना जाता है. ये फूल साल में सिर्फ 1 रात के लिए उगते हैं. इस फूल को क्वीन ऑफ द नाइट कहा जाता है. ये फूल उस एक रात में कुछ ही घंटों के लिए खिलता है और सूर्योदय होने से पहले मुरझा जाता है. मेक्सिको, मध्य अमेरिका और एटलीज में ये फूल उगते हैं और इसे देखने के लिए दूसरे देशों से लोग आते हैं.

- Epiphyllum Oxypetalum ये इतना दुर्लभ है कि लोगों का मानना है कि जो इसे खिले हुए देख लेता है उसकी किस्मत चमक जाती है. कई लोगों ने तो फूल को खिले आजतक नहीं देखा है बावजूद इसके कि उनके घर में ये पौधे उगा है. इस बात का पता लगाना तो मुश्किल है कि ये फूल किस वक्त उगेगा मगर जिन लोगों ने इसे उगे देखा है, उनका दावा है कि ये गर्मी की रातों को और वसंत के मौसम में उगता है. कुछ लोगों का मानना है कि ये पूर्णिमा की रात को ही उगता है वहीं कुछ का कहना है कि ये भारी बारिश के बाद उगता है. इसकी खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि कुछ दूरी से ही इसे सूंघा जा सकता है पर ये सिर्फ 1-2 घंटे के लिए ही उगता है.
Epiphyllum Oxypetalum उत्तराखंड और भगवान शिव से है खास कनेक्शन

- Epiphyllum Oxypetalum इस अद्भुत पुष्प को भारत में ब्रह्म कमल कहा जाता है जो उत्तराखंड और आसपास के पहाड़ी इलाकों में होता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक ब्रह्म कमल वही फूल है जिस पर भगवान शिव ने जल छिड़क कर भगवान गणेश को जीवित किया था. यही वजह है कि इस फूल को जीवन देने वाला फूल भी कहते हैं. ऐसे में मान्यता है कि यदि किसी बीमार व्यक्ति के पास इस फूल को रखा जाए तो उसकी सेहत में सुधार होता है. एक मान्यता तो ये भी है कि अगर कोई ब्रह्म कमल को खिला हुआ देख ले तो उसकी किस्मत पलट जाती है. कहते हैं कि खिलते हुए ब्रह्म कमल को देखने से व्यक्ति का भाग्य उदय हो सकता है। आप भी अगर पहाड़ों में जाएं और दुर्लभ रात की रानी का खिलता हुआ नज़ारा दिख जाये तो खुद को किस्मतवाला समझियेगा।
सुबह सुबह मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एलान https://shininguttarakhandnews.com/dhami-civil-defence/


