Dancing Plague Death ये एक ऐसी घटना है जो की 14 से 17 वी सदी के बीच में Europe में हुई थी. इसमें तकरीबन 400 लोग नाचते नाचते ही मर गए तो क्या है यह Dancing Plague ? आखिरकार ऐसा क्या हुआ जिससे इतने सारे लोग इतना ज्यादा नृत्य करके मर गए ? क्या है डांसिंग प्लेग का रहस्य आपको बताते हैं ?
Dancing Plague Death चलिए जानते है पूरा रहस्य

- Dancing Plague Death डांसिंग प्लेग यह एक सामाजिक घटना है जो यूरोप में हुई थी जिसमे बहुत से लोगो ने इतना नृत्य किया की वो बाद में मर गए. इसको Dancing Mania भी कहा जाता है.यह घटना Strasbourg (Modern Day France) में हुई थी और इसी घटना से Dancing Plague का रहस्य शुरू हुआ… जुलाई 1518 में एक महिला सड़को पे जाके अचानक से नाचने लगी. वो इतना ज्यादा नाच रही थी की, रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. इतना ज्यादा नाचने के कारण वो थकावट से गिर गयी. लेकिन थोड़ी देर के बाद वो फिर से नाचने लगी.

Dancing Plague Death उसका Dance कुछ भी Entertaining नहीं था. वो पागलों की तरह नाच रही थी.एक हफ्ते के बाद उसके साथ और भी लोग शामिल हो गए, और वो लोग भी पागलो की तरह बिना रुके नाचने लगे. हर रोज लोगों के शामिल होने की संख्या बढ़ रही थी, जिसकी वजह से वहा के अधिकारी भी बेहद ज्यादा चिंतित थे.कुछ सूत्रों का कहना है की, एक TIME ऐसा आया की इस वजह से एक ही दिन में 15 लोगों की जान चली गई.
Dancing Plague Death डांसिंग प्लेग का समाधान

- Dancing Plague Death कुछ नेताओं ने इस समस्या के लिए एक तरकीब निकाली. उनकी ये सोच थी की जैसे हमें कुछ पसंद होता है और जब वो चीज़ हमें हद से ज्यादा मिल जाए तो हम उसी चीज़ से ऊब जाते है, Same ऐसे ही ज्यादा से ज्यादा नृत्य (More More & More) ही इस समस्या को सुलझा सकता है.इसलिए उन्होंने सड़को पे नाचने वाले लोगो के लिए Hall का इंतजाम किया. साथ ही संगीतकार और Professional Dancer को भी बुलाया जो नृत्य जारी रखने में मदत कर सके. लेकिन यह तरकीब कुछ भी नहीं चली. बल्कि इस तरकीब की वजह से 400 से अधिक लोग Dance करने को मजबूर हो गए जिसकी वजह से कुछ लोग थकावट के कारण ही मर गए.

Dancing Plague Death 20 वी सदी के Investigators का मानना था की पीड़ित व्यक्ति ने फफूंद (Ergot) बीमारी से दूषित राय के आटे से बना Bread का सेवन किया होगा. जिसकी वजह से व्यक्ति की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है. और उसी की वजह से डांसिंग प्लेग की शुरुआत हुई होगी.लेकिन John Waller का मानना इससे अलग था. “The Lancet” यह एक Medical Journal है उसमे John Waller ने दावा किया की दूषित आटे की वजह से लोगों का अचानक से सड़को पे आकर Dance करना बिलकुल भी संभव नहीं है.

- Historian John Waller के मुताबिक जिस Area में लोग नाचते थे वहां पर लोग भूख से पीड़ित और बीमार थे. उस जगह के लोग अंधविश्वास भी थे और उसी एक ही जगह पे Dancing Plague Death की 7 घटनाएं हुई थी जिससे Waller ने अनुमान लगाया की, डांसिंग प्लेग एक मनोवैज्ञानिक रोग का रूप था. जब लोग ज्यादा तनाव में होते है या फिर जब लोगों को किसी भी चीज का ज्यादा भय होता है तभी लोग ऐसी चीजें करने लगते है.

Dancing Plague Death Dancing Plague की शुरुआत
- Dancing Plague Death 1518 के बारे में Waller का कहना था की, Smallpox (चेचक) और Syphilis (उपदंश) जैसी बीमारियां इस क्षेत्र में फ़ैल गयी थी जिसके कारण वहां के लोग तनाव में आकर मनोवैज्ञानिक रोगी बन चुके थे. इसी वजह से डांसिंग प्लेग की शुरुआत हुई थी.हालांकि मरने वाले लोगो की संख्या 50 से 400 के बीच में कितनी थी इसके बारे में पुख्ता सबूत नहीं है. साथ ही कुछ लोगों का मानना है की, जो लोग Dancing Plague की वजह से मर गए थे वो ज्यादा Dance करने की वजह से नहीं, बल्कि दूसरी अन्य किसी बीमारी की वजह से मरे थे.
देसी घी मत खाना, अगर है ये 5 बिमारीhttps://shininguttarakhandnews.com/desi-ghee-side-effects/


