Bharat Jodo Yatra 100 days राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर हर्ष प्रकट करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वर्तमान दौर में देश में वोट और सत्ता के लिए जिस प्रकार से देश में धार्मिक व जातीय उन्माद फैलाया जा रहा है , जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट भ्रष्ट करने के षड्यंत्र और कुचक्र चल रहे हैं उससे देश की एकता और अखंडता पर ही खतरनाक प्रभाव पड़ रहे हैं और इन प्रभावों के दुधपरिणामों को भांप कर ही राहुल गांधी ने एक साहसिक निर्णय लेते हुए कन्या कुमारी से कश्मीर तक की साड़े तीन हज़ार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
Bharat Jodo Yatra 100 days जनमानस में कांग्रेस के प्रति झुकाव -सूर्यकान्त धस्माना

- Bharat Jodo Yatra 100 days कांग्रेस लीडर धस्माना ने कहा कि जब राहुल गांधी ने इस यात्रा की योजना का ऐलान किया तब भाजपा ने उनका मखौल उड़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए फिर देश जोड़ें , और इन लोगों के इस विलाप में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी अपने सुर मिलाए किंतु राहुल गांधी ने बिना किसी निंदा की परवाह किये अपने प्लान को जमीन पर उतारा और कन्या कुमारी से जब उन्होंने यात्रा शुरू की तो फिर केरल रहा हो या तमिल नाडु, कर्नाटका रहा हो या तेलंगाना, आंध्रप्रदेश रहा हो या महाराष्ट्रा , या मध्यप्रदेश और फिर अब राजस्थान लाखों लाख लोगों का हुजूम राहुल के साथ हर जगह जुड़ता गया, बच्चे बुड्ढे जवान पत्रकार साहित्यकार, शिक्षक, अर्थशास्त्री, सिविल सोसाइटी हर वर्ग के लोग राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सहयात्री बनते गए और यही कारण है भाजपा व आरएसएस की घबराहट का।

- Bharat Jodo Yatra 100 days सबसे बड़ी बात यह रही कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान जिस प्रकार आत्मविश्वास से भर गए हैं और लोगों से ,प्रेस से, किसानों से,युवाओं से बात कर रहे हैं और इतना ही नहीं जगह जगह सांस्कृतिक समूहों के साथ उनके नृत्यों में खुल कर प्रतिभाग कर रहे हैं उनकी वेधभूषा को धारण भी करते दिखाई पड़ रहे हैं , रघुरामराजन जैसे अर्थशास्त्री के साथ देश की अर्थव्यवस्था व रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं उससे भाजपा व आरएसएस द्वारा पिछले एक दशक में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च कर जो राहुल गांधी की इमेज पप्पू वाली गड़ी थी वो अब ध्वस्त होती नज़र आ रही है और यही घबराहट का कारण है। राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा के छुटभैय्या नेताओं से लेकर बड़े बड़े नेताओं मंत्रियों ने हल्की टिप्पणियों की , उनकी टी शर्ट,उनके जूते , उनके रहने की व्यवस्था पर किंतु वो उनको उल्टी ही पड़ी और जनता में यही संदेश गया कि अगर राहुल गांधी की पदयात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा तो भाजपाई इतनी पावर के चश्मे लगा कर उनको क्यों निहार रहे हैं।

- Bharat Jodo Yatra 100 days वास्तव में भाजपा, आरएसएस व पीएम मोदी को यह पता है कि राहुल गांधी की यात्रा ने जैसा वातावरण कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदा कर दिया है उससे उनके द्वारा देशभर में जो साम्प्रदायिक माहौल तैयार किया गया है उसकी उम्र ज्यादा नहीं है और अन्तोगत्वा देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त अर्थव्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगेंगे और जब ऐसा होगा तब इनके पास कोई जवाब नहीं होगा।
समोसे खाने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ें https://shininguttarakhandnews.com/samosa-is-banned-somalia/
KLIK!! DAFTAR AKUN SLOT PASTI GACOR
TSO777 | TSO777 LOGIN | TSO777 DAFTAR | TSO777 LINK | TSO777 LINK ALTERNATIF | TSO777 SITUS | TSO777 AGEN | TSO777 RTP SLOT | LOGIN TSO777 | DAFTAR TSO777 | LINK TSO777 | LINK ALTERNATIF TSO777 | SITUS TSO777 | AGEN TSO777 | RTP SLOT TSO777