Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Early Warning System आसमानी आफत से जान बचाएगा ये “सेंसर”

Early Warning System आसमानी आफत से जान बचाएगा ये “सेंसर”

October 14, 2026
admin

Early Warning System उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटब्रस्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के खतरों की निगरानी एवं समय रहते चेतावनी जारी करने की दिशा में उत्तराखण्ड को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। चमोली जनपद स्थित वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिए गया वैज्ञानिक एवं तकनीकी दल अपना अभियान पूरा कर लौट आया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच दल द्वारा झील एवं उसके आसपास विभिन्न अत्याधुनिक सेंसर स्थापित किए गए हैं। राज्य में पहली बार किसी ग्लेशियल झील में इस प्रकार की पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित किए जाने से हिमालयी क्षेत्रों में आपदा जोखिम की वैज्ञानिक निगरानी को नई मजबूती मिलेगी।

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित Early Warning System

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना के प्रथम चरण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित खतरों की समय रहते पहचान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्थागत समन्वय के माध्यम से राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। वसुंधरा ताल में स्थापित की गई यह प्रणाली उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोखिमों की निगरानी, समयबद्ध चेतावनी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय ग्लेशियल लेक आउटब्रस्ट फ्लड जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का अभियान संचालित किया गया। अभियान में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की तथा वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उच्च हिमालयी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में उपकरणों की स्थापना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे वैज्ञानिक दल ने समर्पण, तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय से पूरा किया। उन्होंने बताया कि यूएसडीएमए द्वारा अभियान के लिए आवश्यक समन्वय, लॉजिस्टिक सहायता तथा संचार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिए ऐसे स्थान का चयन किया गया, जहां भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी गतिविधियों का जोखिम बेहद कम है। उच्च हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम और उपकरणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थापना संबंधी कार्य किए गए।प्रणाली के अंतर्गत स्थापित सेंसर सामान्य परिस्थितियों में प्रत्येक दो घंटे में आंकड़े सीबीआरआई, रुड़की तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में स्थापित डैशबोर्ड पर भेजेंगे। दोनों स्थानों पर प्राप्त आंकड़ों की नियमित निगरानी की जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में निर्धारित दो घंटे के अंतराल की प्रतीक्षा किए बिना सेंसर तत्काल आंकड़े भेज सकेंगे, जिससे संभावित असामान्य परिस्थितियों की समय रहते पहचान करने में सहायता मिलेगी।

Tags: Disaster Risk in Himalayan Regions, Early Warning System, Early Warning system banks, Early Warning System hospital, Early warning system in disaster, Early warning system in India, Early warning system installed at Vasundhara Tal, Early Warning System Installed at Vasundhara Tal shining uttarakhand news, Early Warning system login, Early warning system PDF, Early warning systems examples, shining uttarakhand news Early Warning System Installed at Vasundhara Tal, Types of early warning systems, Vasundhara Tal, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोखिमों की निगरानी, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झील, पूर्व चेतावनी प्रणाली, वसुंधरा ताल, वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

मेडिकल एजुकेशन में उत्तराखंड को मिली नई पहचान – सयाना
Ankita Bhandari Case इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता पिता !
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Related Posts

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्राइम देहरादून राजनीति राष्ट्रीय लाइफस्टाइल शर्मनाक अपराध स्वास्थ्य हिमाचल

Ankita Bhandari Case इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता पिता !

October 14, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

मेडिकल एजुकेशन में उत्तराखंड को मिली नई पहचान – सयाना

October 14, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

देवभूमि के सपूतों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं : सीएम धामी

October 14, 2026
admin
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

बुढ़ापे का इंतजार नहीं करता अल्जाइमर! 5-10 साल पहले ही दिखने लगते हैं ये लक्षण

October 14, 2026
admin

You Missed

Ankita Bhandari Case इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता पिता !

October 14, 2026
admin

Early Warning System आसमानी आफत से जान बचाएगा ये “सेंसर”

October 14, 2026
admin

मेडिकल एजुकेशन में उत्तराखंड को मिली नई पहचान – सयाना

October 14, 2026
admin

देवभूमि के सपूतों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं : सीएम धामी

October 14, 2026
admin

Recent Post

Ankita Bhandari Case इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता पिता !

October 14, 2026
admin

Early Warning System आसमानी आफत से जान बचाएगा ये “सेंसर”

October 14, 2026
admin

मेडिकल एजुकेशन में उत्तराखंड को मिली नई पहचान – सयाना

October 14, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain