Love Marriage Murder प्यार हिंदुस्तान में ख़ास अहमियत रखता है , यहाँ गली गली , शहर शहर आपको सच्चे प्रेमी और दिलजले आशिक़ मिल जायेंगे। स्कूल , कॉलेज और संस्थानों में साथ Job करने वाले लड़के लड़कियों का आपस में आकर्षण और प्रेम हो जाना यहाँ एक एहसास के तौर पर देखा जाता है। लेकिन लव जब मैरिज में तब्दील हो जाता है तो खुशियों भरा रिश्ता और सात जन्मों की कसमें टूटने भी लगती हैं और खौफनाक अंजाम भी देखने को मिलता है।
Love Marriage Murder प्यार में मर्डर की घटनाएं

- Love Marriage Murder बीते कुछ समय की बात करें तो भरोसे और प्यार के इन रिश्तों में हैरान कर देने वाली खुनी सच्चाई देश ने देखी है। प्यार में मर्डर की घटनाएं इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर रोज़ कोई-कोई न ऐसी खबर मिल जाती है जहां प्यार में पार्टनर की जान ली जाती है। जब कोई पार्टनर शादी का दवाब बनाता है तो दूसरा उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले लेता है,खासकर युवाओं में ये ट्रेंड ऑनलाइन प्यार और इकतरफा प्यार में बेहिसाब बढ़ा है
Love Marriage Murder सूरत में शादी से बचने के लिए ली जान

- Love Marriage Murder सूरत में कुछ दिन पहले एक लड़की की लाश खेत से बरामद हुई। कई दिन तक उसके कत्ल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कल इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। ये लड़की ओडिशा की रहने वाली थी और सूरत में रहने वाले इसके बॉयफ्रेंड जगन्नाथ ने ही इसकी हत्या की थी। जगन्नाथ और ये लड़की काफी सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। अब ये लड़की आरोपी पर शादी का दवाब बना रही थी। जगन्नाथ करीब पन्द्रह दिन पहले भुवनेश्वर से इस लड़की को सूरत लेकर आया। रेलवे स्टेशन से ये लड़की को सीधा एक खेत में ले गया और वहां उसकी चाकू से कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। जगन्नाथ ने बताया कि वो बार-बार शादी की जिद कर रही थी जिसकी वजह से उसे उसकी हत्या करनी पड़ी।
शादी की वजह से हुआ था श्रद्धा का मर्डर

Love Marriage Murder आफताब और श्रद्धा मर्डर केस कई दिनों तक सुर्खीयों में रहा। आफताब और श्रद्धा लंबे समय से लिव-इन पार्टनर थे, लेकिन जब श्रद्धा ने आफताब से शादी की बात की तो ये बात आफताब को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वो उसपर शादी का दवाब बना रही थी, लेकिन आफताब कमिटमेंट से बच रहा था। वो श्रद्धा के साथ लिव-इन में तो रहना चाह रहा था, लेकिन शादी से उसे परहेज था। शादी से बचने के लिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा देश हिल गया। उसने श्रद्धा का पहले कत्ल किया और फिर उसकी लाश के 35 टुकड़े कर डाले।
जबलपुर में ली गर्लफ्रेंड की जान

- Love Marriage Murder मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी एक लड़के शुभम विश्वकर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड सुमन का मर्डर कर दिया और वजह थी शादी से बचना। सुमन अपने नाना के घर रहती थी और वहीं उसे शुभम से प्यार हो गया था। लंबे समय से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। इसी बीच शुभम के परिवार ने उसकी कहीं और शादी दी। अपनी शादी के बाद भी वो सुमन के साथ रिलेशन में रहा और उसे अपनी शादी की बात छुपाई। जब सुमन लगातार शुभम पर शादी का दवाब बनाने लगी तो एक दिन उसने सुमन की हत्या कर दी। उस दिन सुमन ने शुभम को अपने घर के पीछे बुलाया था। दोनों की बातें होने लगी, सुमन फिर से उसे शादी के लिए कहने लगी और फिर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। शुभम वहीं पास ही पड़ी रस्सी से उसका गला दबा दिया। वो इतने में भी नहीं रुका। पास ही मौजूद एक बड़ा पत्थर उठाकर उसपर वार कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया। बाद में सुमन के परिवारवालों ने उसकी खून से लथपथ लाश घर के पीछे देखी और पुलिस को खबर की।
गोरखपुर में भी शादी के नाम पर हुआ कत्ल

- Love Marriage Murder गोरखपुर में भी एक ऐसा ही खौफनाक मामला पिछले कुछ दिनों में सामने आया। संतोष कुमार और शफीना के बीच काफी समय से दोस्ती थी। संतोष बिहार का रहने वाला है और गोरखपुर में नौकरी के लिए रह रहा था। शफीना, संतोष से शादी करना चाहती थी। वो काफी समय से उसे शादी के मनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संतोष टालता जा रहा था। शादी के दवाब से परेशान होकर पिछले महीने आरोपी ने शफीना उसके दुपट्टे से ही गला दबाकर हत्या कर दी। वो उसकी लाश को कमरे में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। कई दिनों बाद जब वहां से बदबू आने लगी तो पता चला कि कमरे में शफीना की लाश पड़ी है। शफीना कमरा लेकर वहां अकेली रहती थी।
कानपुर में गर्लफ्रेंड के नाम की सुपारी

- Love Marriage Murder कानपुर में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम की सुपारी दे दी। 70 हज़ार रुपये देकर लड़की के कत्ल का प्लान बनाया गया। वजह थी शादी। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे के साथ थे, लेकिन जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया। प्रेम केसरवानी सुशीला नाम की लड़की के साथ रिलेशन में था। उस दिन वो अपनी बाइक में बिठाकर घुमाने ले गया। रास्ते में प्रेम का दोस्त राजेश उसका इंतजार कर रहा था। राजेश को सुशीला के नाम की सुपारी दी गई थी। उसके बाद राजेश ने प्रेम के सामने ही उसकी गर्लफ्रेंड सुशीला को गोली मार दी और उसकी जान चली गई। राजेश के साथ दो और लोग भी शामिल थे।
ये खबर डराने वाली है , क्योंकि सवाल आपकी ज़िंदगी का है ! https://shininguttarakhandnews.com/corona-warning-india/

