White Hair Problem : न झड़ेंगे न सफेद होंगे आपके बाल – बस ये खबर पढ़ लीजिये , 1 positive news

White Hair Problem अभी मेरी उम्र ही क्या है ? इतनी जल्दी कम उम्र में सफेद बालों (White Hair) की परेशानी आपकी और हमारी टेंशन बढ़ा देती है. ये भी सही है कि उम्र से पहले ही बाल सफेद होने से पर्सनैलिटी पर बुरा असर पड़ता है और लुक भी खराब हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए बड़ी संख्या में युवा हेयर कलर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे सफेद बालों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. अब सवाल उठता है कि प्रीमेच्योर हेयर ग्रेइंग यानी उम्र से पहले ही सफेद बालों से किस तरह बचाया जाए ?

White Hair Problem क्यों उम्र से पहले सफेद होते हैं बाल ?

White Hair Problem
White Hair Problem
  • White Hair Problem बालों की बिमारियों और उनसे जुडी समस्याओं के एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कहते हैं कि कम उम्र में बाल सफेद होने की कई वजह होती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह न्यूट्रिशनल डिफिशिएंसी यानी जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है. अगर आप अच्छी डाइट नहीं लेंगे, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी और आपके बाल सफेद होने लगेंगे. विटामिन B12 की कमी, लंबे समय से चली आ रही बीमारी, जेनेटिक डिसऑर्डर, थायराइड डिसऑर्डर, पैरासिटिक इंफेक्शन और ज्यादा तनाव की वजह से सफेद बालों की समस्या कम उम्र में हो जाती है.
White Hair Problem
White Hair Problem

White Hair Problem सफेद बालों की परेशानी से कैसे करें बचाव?

  • White Hair Problem पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें- डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि सफेद बालों की परेशानी से बचने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. खूब फल और सब्जियां खानी चाहिए. सर्दियों के मौसम में धूप भी लेनी चाहिए, ताकि विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिल सके. आप वेजिटेरियन हैं, तो डाइट का खास ख्याल रखें.हर सप्ताह स्कैल्प की मसाज करें- जो लोग सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें सप्ताह में एक बार अपनी स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करानी चाहिए. इससे माइक्रोसर्कुलेशन इंप्रूव होता है और बालों की जड़ों तक ब्लड की सप्लाई प्रॉपर तरीके से होती है. ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
White Hair Problem
White Hair Problem
  • White Hair Problem शैंपू के बाद कंडीशनर इस्तेमाल करें- सर्दियों में लोगों को अपने बाल धोने के बाद अच्छी तरह सुखाने चाहिए और वीक में दो-तीन बार शैंपू के बाद कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे बालों में नमी बनी रहती है और बाल सफेद होने का खतरा कम हो जाता है. इससे डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है. बालों पर कलर करने से बचें- कुछ लोग बाल सफेद होने पर तुरंत हेयर कलर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिससे सफेद बालों की समस्या बढ़ सकती है. हेयर कलर में केमिकल्स होते हैं, जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में सफेद बाल होने पर डॉक्टर से मिलकर इलाज करवाएं और हेयर कलर यूज ना करें.

शादी से डर रही हैं लड़कियां ! ये है वजह https://shininguttarakhandnews.com/love-marriage-murder/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.