1st Digital University यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि देश के सभी विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान डिजिटल विश्वविद्यालय के सहयोगी के रूप में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल विश्वविद्यालय में विद्यार्थी आनलाइन दाखिला लेगा, वह आनलाइन ‘स्वयं’ व अन्य माध्यम से पढ़ाई करेगा और फिर आनलाइन ही परीक्षा देगा।
1st Digital University डिजिटल इंडिया में विश्वविद्यालय खुलना बड़ी पहल

- 1st Digital University यूजीसी अध्यक्ष ने 2023 में उच्च शिक्षा में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए साल में देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता ढांचा (एनएचईक्यूएफ) लागू किया जाएगा। यह उच्च शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण को आसान बनाने के लिए विकास, वर्गीकरण और योग्यता की मान्यता के लिए एक साधन होगा।

- 1st Digital University कुमार के मुताबिक अगले साल राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीएफ) भी लागू किया जाएगा। इसके माध्यम से स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और अनुभवनात्मक अधिगम के क्रेडिट का एकीकरण होगा। यूजीसी अध्यक्ष के मुताबिक 2023 में विदेशी संस्थानों को भारत में अपने परिसर खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इससे भारतीय विद्यार्थियों को कम दामों में विदेशी शिक्षा अपने देश में ही मिल जाएगी। इसके अलावा भारतीय संस्थानों को भी विदेश में अपने परिसर खोलने की मंजूरी दी जा सकती है। ऐसा करके ये संस्थान भारतीय शिक्षा को अन्य देशों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
होश उड़ाने वाले गैंग का खुलासा – SSP अजय सिंह की शार्प कार्यवाही https://shininguttarakhandnews.com/crime-news-haridwar-police/

