Governor of Uttarakhand कौन हैं उत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ?

Governor of Uttarakhand  देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया है. सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी अधिसूचना में कई राज्यों के राजभवन में बदलाव का फैसला किया गया. राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी मानी जाएंगी.

ओम प्रकाश माथुर को मिली केरल की जिम्मेदारी Governor of Uttarakhand

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह अब तक सिक्किम के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे थे. जुलाई 2024 में उन्हें सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि अब उन्हें केरल के राजभवन भेजा गया है. राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.

राजेंद्र आर्लेकर संभालेंगे तमिलनाडु का राजभवन

अब तक केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है. आर्लेकर इससे पहले गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वह बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. जनवरी 2025 से वे केरल के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे. आर.एन. रवि के मार्च में पश्चिम बंगाल स्थानांतरण के बाद वह तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. अब उन्हें वहां पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है.

ओडिशा और कर्नाटक में भी नए चेहरे
राज्यपालों की नई सूची में ब्रज मोहन राम का नाम भी शामिल है. झारखंड के आदिवासी नेता और पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. महेंद्रगढ़ से पूर्व बीजेपी सांसद रह चुकीं सुधा यादव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं. वह कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी और थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है.

उत्तराखंड और सिक्किम में हुई नई नियुक्तियां

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है. वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह कार्यभार संभालेंगे. दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे ओम प्रकाश माथुर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

कौन हैं ढाल सिंह बिसेन ?

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक रहे हैं। वे चार टर्म विधायक रहे। पहली बार वे वर्ष 1990 में विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। इसके साथ ही वे सामाजिके कार्यों से भी लगातार जुड़े रहे हैं।