Amazing Kidney Operation : माँ ने दी किडनी और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने दी नई ज़िंदगी 1 News

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

Amazing Kidney Operation माँ की ममता को जब धरती के भगवान् कहे जाने वाले डॉक्टरों का सहारा मिला तो सरकार की आयुष्मान योजना ने अपना असर भी खूब दिखाया और एक ऎसी कहानी सामने आयी जिसको जिसने भी पढ़ी और सुनी वो भावुक हो गया। हम बात कर रहे हैं बीते दिनों देहरादून में देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुए एक सर्जरी की , यूँ तो इसमें कोई खबर नहीं है कि किसी मरीज़ की किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया है। लेकिन ये खबर एक नज़ीर है रिश्तों की , भावनाओं और यूपी उत्तराखंड में मेडिकल फील्ड के भरोसेमंद ब्रांड माने जाने  महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के डॉक्टर्स  के शानदार तालमेल की , लिहाज़ा ये खबर आपको ज़रूर पढनी चाहिए।

Amazing Kidney Operation  
Amazing Kidney Operation

Amazing Kidney Operation  अब आपको बताते हैं किस्सा क्या है ये मामला है महंत इन्दिरेश अस्पताल का जहाँ  आयुष्मान योजना में उत्तराखण्ड राज्य का पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया। अब तक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक 15 मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। आपको यहाँ ये भी बता दें  कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड राज्य में आष्युष्मान कार्ड धारकों को सर्वाधिक संख्या में सेवा देने वाला अस्पताल है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्यान योजना के अन्तर्गत किडनी प्रत्यारोपण सेवा मिलने से उत्तराखण्ड के किड़नी मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिली है। मैट्रो शहरों में गुर्दा प्रत्यारोपण का कुल व्यय 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक आ जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सफलतापूर्व गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाली टीम के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग व अन्य स्टाफ सदस्यों को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी है।


Amazing Kidney Operation प्रशांत को माँ रीना देवी ने दी अपनी किडनी 

Amazing Kidney Operation
Amazing Kidney Operation
  • Amazing Kidney Operation  मरीज़ प्रशांत सिंह बिष्ट उम्र 36 वर्ष निवासी देहरादून को उनकी माता रीना देवी ने किडनी दी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार, डॉ विवेक रुहेला, डॉ कमल शर्मा, डॉ विवेक विजन, डॉ विमल कुमार दीक्षित व एनेस्थेटिस्ट डॉ आशुतोष की टीम ने मरीज़ का सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया। किडनी ट्रांस्प्लांट के बाद मरीज़ स्वस्थ है व पहले की तरह अपने दैनिक कार्य कर पा रहा है।प्रशांत बिष्ट ने किडनी प्रत्यारोपण के बाद अपने अनुभव सांझा करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों को आभार एवम् धन्यवाद दिया जिनकी वजह से उन्हें नया जीवन मिला है। उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आयुष्मान योजना के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया।
Amazing Kidney Operation
Amazing Kidney Operation

Amazing Kidney Operation क्या कहते हैं महंत इंद्रेश के एक्सपर्ट डॉक्टर्स ये भी जान लीजिये  

  • Amazing Kidney Operation किडनी प्रत्यारोपण एक बड़ा ऑपरेशन है। प्रत्यारोपण के बाद मरीज़ व उनके परिजनों को देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संक्रमण से बचाव, नियमित दवाई व नियमित डॉक्टरी परामर्श बेहद आवश्यक है। किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज़ सामान्य जीवन जी सकता है बशर्ते वह मेडिकल गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करे। मरीज़ की देखभाल में डॉक्टरों की राय व दवाईंयों के प्रभाव के साथ साथ परिवार वालों की सेवा व समर्पण भाव भी बेहद महत्वपूर्णं है।

लेडी इंस्पेक्टर आरती के दिल जीत लेंगे शानदार कारनामे https://shininguttarakhandnews.com/si-arti-singh-tanwar-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.