SI Arti Singh Tanwar : छाई हैं लेडी इंस्पेक्टर आरती – दिल जीत लेंगे कारनामे ,1 Positive World

SI Arti Singh Tanwar  इंटरनेट सेंसेशन बनने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, हम आपको जिनके बारे में बताने जा रहे हैं, उनके बारे में जानने के बाद आप भी इस बात को मान लेंगे कि लोगों के बीच सुर्खियां बटोरने और इंटरनेट सेंसेशन बनने के लिए इंस्टाग्राम रील्स में डांस करना और गाना ही जरूरी नहीं बल्कि आप किसी नेक और सामाजिक कार्य के जरिए भी लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना सकते हैं.

SI Arti Singh Tanwar  इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स

SI Arti Singh Tanwar
SI Arti Singh Tanwar
  • SI Arti Singh Tanwar  हम बात करे रहे हैं राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में सब-इंस्पेक्टर “आरती सिंह तंवर” (Sub Inspector Arti Singh Tanwar) , जो आज कल लोगों के बीच चर्चा में छाई हैं. आरती सिंह सब-इंस्पेक्टर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं और अपने लुक और वर्किंग स्टाइल को लेकर उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं.
SI Arti Singh Tanwar
SI Arti Singh Tanwar
  • SI Arti Singh Tanwar  आरती सिंह तंवर के सभी कार्य लोगों को आश्चर्यचकित करने के साथ ही लोगों के लिए मिसाल भी पेश करते हैं. आरती के वीडियो, उनके मोटिवेशन, उनके साइबर अवेयरनेस के टिप्स इन दिनों सुर्खियों में हैं. पुलिस विभाग में काम करने के साथ-साथ एक आइडियल कोच एवं साइबर अपराधों से बचने के लिए टिप्स देने वाली आरती सिंह सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बन गईं हैं. सब-इंस्पेक्टर होने के दायित्वों को निभाने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आरती सिंह द्वारा किए गए सभी कार्य सराहनीय हैं.
SI Arti Singh Tanwar
SI Arti Singh Tanwar

SI Arti Singh Tanwar  ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से लाखों बच्चों को देती हैं गाइडेंस

  • SI Arti Singh Tanwar  अपने यूट्यूब चैनल एवं ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आरती सिंह तंवर लाखों बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही हैं और समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए टिप्स भी देती हैं. विभिन्न यूट्यूब वीडियो के जरिए से सटीक जानकारी उपलब्ध कराती हैं और आज के प्रतियोगी युग में कैसे तैयारी करें, इन सभी बातों के लिए अपना अनुभव शेयर करती हैं. आरती सिंह आज लाखों बच्चों के लिए एक गाइड की तरह हैं, जो उन्हें ये बताने में मदद कर रही हैं, कि कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता कैसे पाई जा सकती है. कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हें परिवार का सपोर्ट नहीं मिल पाता है, उन बच्चों के लिए आरती सिंह एक हिम्मत और सहारा हैं..

SI Arti Singh Tanwar  साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहिम

  • SI Arti Singh Tanwar  आज के समय में साइबर अपराध दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हमारी जरा सी लापरवाही उन साइबर अपराधियों के लिए एक पहल बन जाती है. ऐसे में राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात वन वूमैन आर्मी के नाम से विख्यात “आरती सिंह तंवर” साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक मुहिम चला रही हैं, जिसमें वे यूट्यूब शॉर्ट वीडियो के जरिए विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी एवं उनसे बचने के लिए ऑनलाइन टिप्स देती हैं. ऐसी पुलिस अफसर को शाइनिंग उत्तराखंड का सलाम..

Must Read This Story https://shininguttarakhandnews.com/brave-police-constable-seema-metro/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.