Joshimath Sinking : पहाड़ में दरार – जोशीमठ में हाहाकार ! 1 Amazing World

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट —

Joshimath Sinking देवभूमि उत्तराखंड , आपदा आशंका और विषम प्राकृतिक संभावनाओं की धरती है। केदारनाथ आपदा , चमोली आपदा और न जाने कितनी आपदाओं का दर्द झेल चुके पहाड़ पर फिर मंडरा रहा है बहुत बड़ा खतरा ….. हम बात कर रहे हैं हिमालय के जोशीमठ शहर की जहाँ आजकल लोग डरे सहमे और आशंकित हैं। तस्वीरों , वीडियो और स्थानीय लोगों की जुबानी ये सच सामने आ रहा है कि यहां की जमीनों में लगातार दरारें पड़ रही हैं। सरकार बड़े स्तर पर यहां के लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहा है।

Joshimath Sinking हाई रिस्क वाले भूकंपीय जोन-V में है इलाका

Joshimath Sinking
Joshimath Sinking
  • Joshimath Sinking भू-धंसाव ने अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। अब जोशीमठ भू-धंसाव मामले की निगरानी पीएमओ से की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि पीएमओ की ओर से लगातार मामले में अपडेट लिया जा रहा है। लोगों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
Joshimath Sinking
Joshimath Sinking
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के मार्ग पर स्थित जोशीमठ शहर हाई रिस्क वाले भूकंपीय ‘जोन-V’ में आता है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अफिसर एनके जोशी ने बताया कि अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 561 घरों में दरारें आ चुकी हैं। इनमें रविग्राम में 153, गांधीनगर में 127, मनोहरबाग में 71, सिंहधार में 52, परसारी में 50, अपर बाजार में 29, सुनील में 27, मारवाड़ी में 28 और लोअर बाजार में 24 मकान शामिल हैं।
Joshimath Sinking
Joshimath Sinking
  • Joshimath Sinking उन्होंने कहा कि घरों को हुए नुकसान की मात्रा अलग-अलग है। अब तक सबसे अधिक प्रभावित घरों में से 29 परिवारों को शहर से अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।यदि आवश्यक हुआ, तो और परिवारों को निकाला जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर उन्हें स्थानांतरित किया गया है, उनमें नगर पालिका भवन, एक प्राथमिक विद्यालय भवन, मिलन केंद्र और जोशीमठ गुरुद्वारा शामिल हैं।

  • Joshimath Sinking  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और स्थिति का आकलन करने के लिए वह स्वयं वहां का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि उच्च जोखिम वाले भूकंपीय ‘जोन-5’ में आने वाली जगह का सर्वेक्षण करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी गठित की गई है। यहां से करीब 30 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Must Read https://shininguttarakhandnews.com/beach-girl-job-sand-writing/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.