Beach Girl Job आपने ये तो सुना ही होगा कि शौक जब जुनून बन जाए तो व्यक्ति कुछ भी करने तैयार हो जाता है। आपने ये भी सुना होगा कि लोग नौकरी करने के नायाब तरीके और लोकेशन ढूंढते रहते हैं जहाँ उनके शौक और क्रेज़ को सही प्लेटफॉर्म मिल सके। आज हम आपको ऎसी ही एक लडकी से मिलवा रहे हैं जो अपनी अजीब शौक और फन के लिए दुनियाभर में पढ़ी और सुनी जा रही है। चीन की एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया जिसे जानकर लोग हैरान है। महिला ने अपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव की अच्छी खासी जॉब को छोड़कर बीच पर एक काम करना शुरू कर दिया।
Beach Girl Job ऐसा क्या काम कर रही है ये महिला

Beach Girl Job चीन के एक अखबार के मुताबिक महिला जिसका सरनेम फेंग है मूल रूप से हैनान द्वीप की रहने वाली है। महिला इससे पहले बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव काम कर रही थी। पर अचानक उसने अपने शौक को अपना करियर बनाने का फैसला किया और नौकरी छोड़ दी। महिला अब बीच पर मौजूद रेत पर ड्राइंग व आकृतियां बनाने के साथ-साथ कई पॉजीटिव मैसेज लिखती है और इसी को अपना करियर बना चुकी है।

- Beach Girl Job महिला ने कहा, ‘मुझे इस काम से एक अनोखा सुकून मिलता है। इससे मुझे खुद की कीमत समझ आती है। मेरा ये काम बाकी जॉब्स जैसा नहीं है जहां मजबूरी में चीजें की जाएं।’ महिला ने कहा कि वो इस काम से (1400 डॉलर) लगभग 1.20 लाख रु हर महीने कमा रही है। महिला ने आगे कहा, ‘मुझे लोगों के लिए रेत पर पॉजिटिव मैसेज लिखने से और ड्राइंग बनाकर उन्हें खुशी पहुंचाकर बहुत सुकून मिलता है’।

- Beach Girl Job हैनान द्वीप की लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन सानिया (Sanya) की रहने वाली इस महिला की कहानी चीनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कई लोग महिला के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और कई लोग इस बात से हैरान हैं कि कोई रेत पर ड्रॉइंग बनाने के लिए अपनी अच्छी खासी जॉब कैसे छोड़ सकता है।महिला को अपने नए करियर के लिए उसके परिवार और दोस्तों से काफी सपोर्ट मिल रहा है। ये कहानी उन लोगों के लिए है जो अपने शौक और जुनून को अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Kiss Controversy https://shininguttarakhandnews.com/rahul-kiss-priyanka-video/

