Google Fired Pregnant lady : ‘प्रेग्नेंट हूं ‘ अब क्या करूं “गूगल” ? 1 Truth

Google Fired Pregnant lady खबर आपको थोड़ा अजीब लगेगी लेकिन एक प्रेग्नेंट कर्मचारी के बेरोज़गार होने का दर्द पढ़ेंगे तो उसकी भावनाएं आपको अपनी सी लगेगी..गूगल ने करीब 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब कर्मचारियों का गुस्सा और नाराजगी सामने आने लगा है। इन्हीं में कंपनी की प्रोग्राम मैनेजर कैथरीन वोंग भी शामिल हैं, जो एक हफ्ते बाद मां बनने वाली हैं।

Google Fired Pregnant lady  प्रेग्नेंट एम्प्लॉई की चिट्ठी

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) में छंटनी का दौर शुरू होते ही कर्मचारियों का दर्द बाहर आने लगा है। अभी हाल ही में 16 साल बाद कंपनी से निकाले गए जस्टिन मोर नाम के एक इंजीनियरिंग मैनेजर ने अपना दर्द बयां किया था कि अब एक महिला कर्मचारी ने भी कंपनी के इस एक्शन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंपनी की प्रोग्राम मैनेजर कैथरीन वोंग ने बताया कि वे 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मैटरनिटी लीव से ठीक पहले ही कंपनी ने उन्हें बाहर कर दिया है। जिससे वे काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है।


‘अब मैं क्या करूं..’

कंपनी ने जिन लोगों को बाहर निकाला है, उनमें कैथरीन वोंग भी शामिल हैं। छंटनी की न्यूज ने उन्हें पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। एक लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैं बेहद खुश थी कि एक हफ्ते बाद मैं मां बनने जा रही हूं, मैं मैटरनिटी लीव पर जाऊंगी, लेकिन जब मेरे फोन पर नौकरी जाने की खबर आई तो मेरा दिल बैठ गया। कंपनी से निकाले गए 12 हजार कर्मचारियों में से मैं भी एक हूं। प्रेग्नेंट होने और मैटरनिटी लीव पर जाने के चलते मैं नौकरी भी नहीं तलाश कर सकती हूं।’

‘मेरे हाथ कांप रहे हैं’

महिला कर्मचारी कैथरीन ने आगे लिखा है, ‘मैं अपने बच्चे की परवरिश को लेकर काफी पॉजिटिव हूं, मैंने खुद पर निगेटिव इमोशन्स हावी नहीं होने दिया और ना ही आगे होने देना चाहती हूं, क्योंकि मेरे अंदर एक नन्हा सा बच्चा है। जिसकी मैं ख्याल रखना चाहती हूं। लेकिन नौकरी जाने की खबर मोबाइल पर मिलने से मेरे हाथ कांप रहे हैं। मेरे लिए यह एक मिस्ड फीलिंग है।’

must read this story – https://shininguttarakhandnews.com/satpal-maharaj-order-cultural/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.