Koshyari Resign : राज्यपाल कोश्यारी देंगे इस्तीफा !  इशारे का इंतज़ार , 1 Truth

  • Koshyari Resign महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पद छोड़ने की इच्छा सार्वजनिक किए जाने के बाद राज्य में नए राज्यपाल की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही हैं। विवादों में रहे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। पद छोड़ने की इच्छा से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा दिया है।

Koshyari Resign कोश्यारी ने कहा-पीएम के मुंबई दौरे पर बता दी थी दिल की बात

Koshyari Resign
Koshyari Resign


राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हाल ही में मैं मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। मैंने उन्हें बताया कि मैं सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं। मैंने उनसे कहा कि बचा हुआ जीवन मैं लिखने-पढ़ने और दूसरी गतिविधियों में बिताना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से हमेशा प्यार और दुलार मिला है।

Koshyari Resign अमित शाह से मांगा था मार्गदर्शन

Koshyari Resign
Koshyari Resign

 उत्तराखंड के पूर्व सीएम व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। शिवाजी को पुराना आइकन बताकर उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को गरमा दी थी। शिवाजी का विवाद अभी थमा नहीं है और विपक्षी दलों ने इस राज्य की अस्मिता से जोड़ दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद गृह मंत्री अमित शाह एक चिट्ठी 6 दिसंबर को लिखी। चिट्‌ठी लिखकर उनसे मार्गदर्शन भी मांगा था। उन्होंने गृह मंत्री से सलाह मांगी थी कि उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं।

Koshyari Resign पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं कोश्यारी

 

Koshyari Resign
Koshyari Resign


Koshyari Resign भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व में भी विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी। मुंबई में एक कार्यक्रम में मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था। कोश्यारी ने कहा था, ‘महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।’ इस बयान के बाद भी महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी। 

खबर में पढ़ें – डर्टी पिक्चर और देहरादून पुलिस https://shininguttarakhandnews.com/dirty-boys-arrest-doon/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.