Oldest Dog Bobby : कुत्तों का सरताज बना बॉबी – गिनीज रिकॉर्ड तोडा 1 amazing world

Oldest Dog Bobby आमतौर पर पालतू डॉग्स की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच होती है पर पुर्तगाल के इस डॉग ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पुर्तगाल के एक परिवार का पालतू डॉग बॉबी दुनिया का सबसे उम्रदराज डॉग (World’s Oldest Dog) घोषित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) के मुताबिक बॉबी की उम्र 30 साल 266 दिन है।

Oldest Dog Bobby इस उम्र में भी स्वस्थ है बॉबी

Oldest Dog Bobby
Oldest Dog Bobby

Oldest Dog Bobby गिनीज बुक द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज डॉग का वीडियो भी शेयर किया गया है। बताया गया कि बॉबी से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ‘ब्लू’ नामक डॉग के नाम था, जिसकी 29 वर्ष की उम्र में मृत्यु हुई थी। वहीं 30 वर्ष 266 दिन की उम्र में भी बॉबी (Bobi) आम कुत्तों की तरह ही चलता-फिरता और मस्ती करता नजर आता है। इतना ही नहीं बॉबी आज भी पूरी तरह से स्वस्थ है।

Oldest Dog Bobby इंसानों की तरह रहता है बॉबी

Oldest Dog Bobby पुर्तगाल के ग्रामीण इलाके लीरिया में रहने वाला कोस्टा परिवार 1992 में बॉबी को घर लाया था। लीरिया नगर पालिका में बॉबी के जन्म की तारीख 11 मई 1992 दर्ज है। तभी से बॉबी कोस्टा परिवार में इंसानों की तरह जी रहा है। परिवार के सदस्यों ने गिनीज बुक को बताया कि बॉबी इंसानों की तरह ही खाना खाता है और उसे आजतक कभी भी नहीं बांधा गया। उसे जंगल व खुले वातावरण में घूमना पसंद है और यही उसकी तंदरुस्ती का राज है।

हिंदुस्तानी बीवी ऐसे उतारती हैं पति का नशा – मज़ेदार है वीडियो https://shininguttarakhandnews.com/viral-on-internet-wife-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.