Oxford Dictionary Words हर साल की तरह इस साल भी हिंदी के कुछ शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी Oxford Dictionary ने अंग्रेजी के शब्दकोश में जगह दी है। इन शब्दों में देश, बिंदास, दीया, बच्चा और अलमारी समेत 800 नए शब्द हैं। जो अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की शान बढ़ाएंगे। अपने नए संस्करण में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हिंदी के कुछ ऐसे प्रचलित शब्दों को शामिल करता है, जिसका इस्तेमाल देश में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं को बोलने वाले लोग आमतौर पर करते हैं। मंगलवार को इस डिक्शनरी का नया एडिशन लॉन्च किया गया है।
Oxford Dictionary Words देश, बिंदास, दीया, बच्चा और अलमारी शामिल

Oxford Dictionary Words ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के मुताबिक, अब भारतीय अंग्रेजी ने इस डिक्शनरी में शामिल दुनियाभर में बोले जाने वाले Accent के अलग-अलग तरीकों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। इन शब्दों को डिक्शनरी में शामिल कर हिंदी और इंग्लिश के बीच के गैप को भरा है। बता दें कि भारत में करीब 13 करोड़ लोग इंग्लिश बोलते हैं, जिन्हें इसका फायदा होगा।

Oxford Dictionary Words अब इंग्लिश और भी आसान होगी
- ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) के प्रनंसीएशन एडिटर डॉ. कैथरीन सैंगस्टर ने कहा कि ‘जब से हमने ब्रिटिश और अमेरिकी इंग्लिश के प्रकार को आगे बढ़ाने के लिए इसमें ऑडियो शामिल करना शुरू किया है, इंडियन इंग्लिश हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी और सबसे बड़ी चुनौतियों में एक रही है।’ उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि ‘भाषा की कठिनाइयों से निपटने के लिए हमने एक ‘ट्रांस्क्रिप्शन मॉडल’ डेवलप किया है। अब ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में इंग्लिश के ज्यादा प्रकारों के लिए उच्चारण आसानी से उपलब्ध करा सकेंगे।।’
इन गंदी आदतों से आज ही कर लें तौबा वरना ……https://shininguttarakhandnews.com/bad-habits-aware/

