Police Spa Raid मसूरी और देहरादून में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ है । बर्फबारी देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से इन टूरिस्ट स्पॉट पर आ रहे हैं। इन सबके बीच बीते कुछ महीनों में उत्तराखंड की पुलिस और खासकर देहरादून पुलिस ने तमाम स्पा सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी का अभियान जारी रखते हुए बड़े पैमाने पर जुर्माने की कार्यवाही की है। आपको बता दें कि डीआईजी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने कुर्सी संभालते ही इस बेहद संदेहास्पद सेंटरों को टारगेट बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही का आदेश दिया है
Police Spa Raid क्या स्पा सेंटर का हब बना दून ?

Police Spa Raid जिसके बाद लगातार राजपुर रोड , कैंट , बसंत विहार , नेहरू कॉलोनी और अलग-अलग इलाकों में चल रहे इस पर स्पा सेंटर्स पर रेड की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में जुर्माने की कार्यवाही की गई है , क्योंकि इस कार्यवाही में या तो आपत्तिजनक गतिविधियां मिली या लाइसेंस और नियम कायदे को ताक पर रखा पाया गया है। इसी कड़ी में एक बार फिर देहरादून के कुछ स्पा सैंटरो की जांच की गयी तो एक बार फिर बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाले का खुलासा हुआ। जिसके बाद उन पर मोटा जुर्माना लगाने के साथ-साथ तालाबंदी की कार्यवाही भी की गई है।

Police Spa Raid आपको बता दें कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पा सेंटरों की चेकिंग के आदेश दिए गए थे । एक बार फिर राजधानी में इन आदेश पर पुलिस चौकी बिंदाल क्षेत्र में स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई तो 1-Nature true Spa नियर किशन नगर चौक को चेक करने पर स्पा के लाइसेंस में अनियमितता पाई गई मौके पर स्पा सेंटर के मैनेजर आरोही उर्फ आंचल पुत्री राजकुमार निवासी इंदिरा मार्ग विकास नगर थाना विकास नगर जिला देहरादून मौजूद मिली।

Police Spa Raid स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में 10000 रुपये चालान कर स्पा सेंटर को बंद कर ताले लगाए गए। वहीं Mantra Spa नियर किशन नगर चौक को चेक करने पर स्पा के लाइसेंस में अनियमितता पाई गई । मौके पर स्पा की मैनेजर सोनी बडवाल, देहरादून मौजूद मिली। स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में रुपए 10000 का चालान किया गया एवं स्पा सेंटर को बंद कर ताले लगाये गये।

Police Spa Raid इस अभियान में देहरादून पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार , उप निरीक्षक शैंकी कुमार प्रभारी चौकी बिंदाल थाना कैंट
3-HC 616 हरेंद्र थाना कैंट
4-कांस्टेबल मोहित थाना कैंट
5-कांस्टेबल 1681 योगेश सैनी थाना कैंट शामिल रहे। आपको बता दें कि बीते कुछ ही महीने में लगातार देहरादून के अलग अलग पॉश मार्केट , इलाकों , कॉलोनियों में ये कार्यवाही की जा रही है।
अब व्हाट्सअप मैसेज लिखना नहीं पड़ेगा https://shininguttarakhandnews.com/whatsapp-message-feature/

