Uttarakhand DGP News डीजीपी उत्तराखण्ड के नाम पर की गई ठगी का खुलासा होने पर, डीजीपी से मिले पीडित वकील , डीजीपी अशोक कुमार ने दिया मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही के निर्देश।
Uttarakhand DGP News डीजीपी को भी नहीं छोड़ा

Uttarakhand DGP News आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड में शातिर बड़े से बड़े कांड करने में कोई भी हथकंडा अपनाने से गुरेज नहीं करते हैं। विकासनगर के दो अधिवक्ता सतीश कुमार, संजय कटारिया पुलिस महानिदेशक से मिले और शिकायती पत्र दिया, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि दौलत कुंवर नाम के व्यक्ति द्वारा डीजी उत्तराखंड के नाम से पुलिस को डोनेशन देने के नाम पर उनसे10 लाख रूपए हड़प लिए हैं।

Uttarakhand DGP News जुलाई, 2021 में प्रेमनगर थाने में जमीन सम्बन्धी फर्जीवाड़े के एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर उपरोक्त दौलत कुंवर ने उनसे पैसे लिए थे, जबकि उक्त मुकदमे में पैरवी के दौरान सह अभियुक्त सुशील आर्य की 09 अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तारी पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद पैसे वापस मांगने पर दौलत कुंवर उन्हें जल्द पैसे वापस करने का झूठा आश्वासन देता रहा, परंतु आज तक पैसे वापस नहीं करे।

आपको बता दें कि इस मुकदमे में आरोप पत्र पूर्व में ही 09-11-22 को माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। इस बेहद चौंकाने वाले अपराध का संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने दौलत कुवंर के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया गया है। हमारी भी आपसे गुज़ारिश है कि आप किसी भी ऐसे बहकावे में न आए, ऐसे झूठे लोगों के जाल में बिल्कुल न फंसे। आपके आस-पास यदि कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है, तो तुरंत इसकी जानकारी मेरे संज्ञान में लाएं।
बीवी हो तो ऐसी – देसी नोकझोंक का Video देखिये https://shininguttarakhandnews.com/wife-gets-angry-viral-video/

