Jamtara Cyber Criminals होली का मौसम है , लोगों ने घरों में तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। यहां तक की कई जगहों पर तो होलियां खेली भी जाने लगी हैं। होली देश के बड़े त्योहारों में से एक है और तकरीबन हर राज्य में इसको धूमधाम से मनाया भी जाता है। ऐसे में कुछ लोग इस त्योहार के जरिए लूट को अंजाम देने के मौके भी ढूंढते हैं। होली पर जामताड़ा गैंग ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है, उसने बिछा दिया है लोगों को लूटने का जाल
Jamtara Cyber Criminals होली पर क्रिमिनल्स की ‘मेगा ऑफर’

- Jamtara Cyber Criminals होली पर पाए मेगा डिस्काउंट’, ‘रंगो के त्योहार पर बड़ी छूट’, ‘इलेक्ट्रानिक आइटम पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट’, ‘फेस्टिवल बोंनेंजा ऑफर’, ऐसे न जाने कितने ही लुभावने विज्ञापन इन दिनों आपके पास आ सकते हैं। कभी मैसेज के इनबॉक्स में, कभी फेसबुक पर, कभी व्हाट्सएप पर तो कभी ईमेल के जरिए, या फिर किसी और तरीके से। होली-दिवाली देश के दो ऐसे बड़े त्योहार है जिसमें हर कोई खरीदारी करता है। खरीदारी के वक्त अगर डिस्काउंट मिल जाए तो ये बात लोगों को बेहद पसंद आती है।
Jamtara Cyber Criminals जामताड़ा गैंग की चाल से सावधान!

- Jamtara Cyber Criminals बस यही से शुरू होता है लूट का बाजार। होली की इन्हीं ऑफर को भेजकर ये साइबर क्रिमिनल लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फ्री गिफ्ट्स , वाऊचर, कूपन, कैशबैक जैसी स्कीम के जरिए लोगों के नंबरों पर भेजा रहा है एक ऐसा साइबर लिंक जिसके तार जामताड़ा गैंग से जुड़े हुए हैं। लुभावने ऑफर देखकर लोग इनके जाल में फंसते चले जा रहे हैं।
मोबाइल पर भेज जा रहे हैं होली के लिंक

- Jamtara Cyber Criminals दरअसल जैसे ही आप इनके बताए लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल की सारी डिटेल्स इन तक पहुंच जाती हैं। कई बार इस लिंक को ओपन करने के बाद कुछ जानकारियां भी लोगों से मांगी जाती, ये कहकर की होली से पहले उन तक गिफ्ट या फिर गिफ्ट वाउचर भेजा जाएगा। थोड़ी सी चीजों के लालच में लोग अपने जरूरी डाटा खुद ही इन जालसाजो तक पहुंचा देते हैं। झारखंडा के जामताड़ा में ही नहीं इस तरह के साइबर क्रिमिनल्स पूरे देश में होली की ऑफर के नाम पर अपना जाल बिछाए हुए हैं।
गवैया सीएम धामी की देखिये रंग में सराबोर तस्वीरें https://shininguttarakhandnews.com/dhami-holi-celebration-tanakpur/

