Dhami Holi Celebration : गवैया बने सीएम धामी ! देखिये रंग में सराबोर तस्वीरें 1 Great Pics

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट

Dhami Holi Celebration मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में आयोजित होली मिलन समारोह में अलग ही अंदाज़ में नज़र आये। पारम्परिक वेशभूषा , होलियारों संग थिरकते सीएम के संग लोगों ने भी खूब रंग बरसाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की।

 

Dhami Holi Celebration होलियारों संग थिरकते सीएम

Dhami Holi Celebration
Dhami Holi Celebration

मुख्यमंत्री धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ चंपावत जिले के रामलीला मंच, डेविड पेंटर, हाईस्कूल गुदमी बनबसा एवं टनकपुर स्थित गांधी मैदान में पंहुचकर होली मिलन कार्यक्रम में लोगों के संग त्यौहार की बधाई दी।

होली मिलन कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष होली गायकों के साथ मिलकर विशेष रूप से लोहाघाट से आई महिलाओं, पुरुषों के साथ मुख्यमंत्री ने होली गीत गाये और होली के उमंग में सराबोर होकर झूमें।

Dhami Holi Celebration उन्होंने टनकपुर गांधी मैदान में आए लोहाघाट के महिला एवं पुरुषों की होली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रथम ऐसी होली होगी जो लोहाघाट के होल्यारों द्वारा गाई जाती है।

लड़कियों का स्वयंवर और होली का दिन , ये है गजब का रिवाज https://shininguttarakhandnews.com/bhagoriya-festival-2023/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.