Policeman Dance Video सोशल मीडिया पर एक तथाकथित पुलिस के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर के बीच डांस करने लगता है। दावा है कि पुलिसकर्मी यूपी पुलिस का दरोगा हैं। दरोगा के डांस को देखकर डांसर भी हैरान रह गई।
Policeman Dance Video पुलिस के डांस का वीडियो वायरल

दरोगा के वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दारोगा के इस डांस पर उनकी आलोचना कर रहा है तो कुछ लोग कानपुर डीएम के डांस का वीडियो याद कर तंज कस रहे हैं।इस वीडियो को देखकर लोग दरोगा साहब को मुंबई जाकर अपनी किस्मत आजमाने की सलाह दे रहे हैं।
Policeman Dance Video यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
Policeman Dance Video एक यूजर ने लिखा कि दरोगा जी नाचे तो जुर्म DM नाचे तो हुनर? @rajendradev6 यूजर ने लिखा कि अद्भुत नर्तक हैं दरोगा जी। एक यूजर ने लिखा कि पुलिस की नौकरी करने क्या मतलब अपने सारे शौक छोड़ दें? एक यूजर ने लिखा कि ये दरोगा नहीं कोई, कोई इंसान दरोग़ा के जैसे कपड़े पहन कर नाच रहा है क्योंकि कोई दरोग़ा कभी भी वर्दी पर स्पोर्ट शूज नहीं पहनता है, सिपाही वर्दी पर स्पोर्ट्स शूज पहनते हैं। बता दें कि वीडियो की सत्यता को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।
सावधान वो लूट लेगा ! मत करना ये काम https://shininguttarakhandnews.com/jamtara-cyber-criminals-holi/

