Jhanda Mela Dehradun :  मन्नतों का दरबार जहां बरसती है दुआएं 1 Great Festival

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट – 

Jhanda Mela Dehradun श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल पहल रही। अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मैजिस्ट्रट प्रशासनिक अधिकारयों सहित मीडियाकर्मियों को मेले के सफल आयोजन में मदद एवम् सहयोग के लिए आभार जताया।
Jhanda Mela Dehradun
Jhanda Mela Dehradun 

Jhanda Mela Dehradun झंडा मेला में मनौतियों का मेला शुरू

Jhanda Mela Dehradun संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका व मनौतियों मांगी। श्री महाराज जी ने अपने उद्बोधन में संगतों को आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का सदेश दिया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया। श्री महाराज जी ने आह्वान किया कि सभी नागरिकों को आदर्श व्यक्ति-आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सुख शांति का संदेश एवम् गुरु मंत्र देते हुए गुरु महिमा के महत्व से आत्मसात करवाया। 
Jhanda Mela Dehradun श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा के लिए संगतें पहुंचती हैं। नगर परिक्रमा देहरादून के नगरवासियों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश विदेश की संगत उनके बीच होती हैं। हर साल यह बहुत ही मनमोहक नज़ारा होता है जब श्री गुरु राम राय जी महाराज के द्वारा बसाए गए देहरादून नगर के बीचों बीच से गुरु की संगत गुजरती है और दूनवासी पलक पावड़े बिछाए पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत करते हैं। 
Jhanda Mela Dehradu परंपरानुसार नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं। मंगलवार सुबह 7ः30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ होगी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगतं शामिल होंगी। 
Jhanda Mela Dehradun श्री दरबार साहिब की चाय बनी मेले की शोभा
Jhanda Mela Dehradun श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की टीम द्वारा तैयार की गई विशेष ऑरगैनिक कृर्षि उत्पाद जैसे दालें, चावल व सब्जियॉ भी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं। खूद भी ग्रीन टी ले जा रहे हैं और दूसरों को भी ले जाने की सलाह दे रहे हैं। 
 Jhanda Mela 
lJhanda Mela
Jhanda Mela Dehradun बुधवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व गुरु के भजनों की धूम रही। गुरु महिमा से सराबोर भक्ति रस से श्री दरबार साहिब महिमामई रहा। सतगुरु तेरे तेरे——-, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई ए जिन्नी करईए होनी थोड़ी ———- , नीत खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी जैसे भक्ति गीतों का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.