Harmful Water Bottle कोरोना वायरस महामारी के दौरान आपको ये तो पता चल गया होगा कि हर वस्तु की सतह पर कोई न कोई वायरस या बैक्टीरिया होता है पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी पानी की बॉटल में टॉयलेट सीट से 40 हजार गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं? सुनने में अजीब लगे पर ये सच है। अमेरिका के वाटर फिल्टर गुरु डॉट कॉम के शोधकर्ताओं ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।
Harmful Water Bottle क्या कहती है ये रिसर्च?

- Harmful Water Bottle इस रिसर्च में टीम ने पानी के बोतल के ढक्कन से लेकर उसके विभिन्न हिस्सों से सैंपल एकत्रित किए। सैंपल को जब उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप के नीचे लाया गया तो पता चला कि इनमें दो प्रकार के बैक्टीरिया- ग्राम नेगेटिव रॉड और बैसिलस थे। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई गई कि पानी की बॉटल में टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

Harmful Water Bottle टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया कैसे?
Harmful Water Bottle शोधकर्ताओं ने बताया कि टॉयलेट सीट एक निर्धारित स्थान पर रहती है इसलिए वहां पर कम बैक्टीरिया पाए जाते हैं। वहीं लगातार साफ-सफाई होने की वजह से इनकी संख्या घटती रहती है। लेकिन इसके ठीक उलट लोग जिन पानी की बोतलों को लोग साफ और सुरक्षित मानते हैं वे सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं। दरसअल, ये बॉटल आपके साथ-साथ कई जगह जाती रहती हैं। पानी की बॉटल को लोग बाहर से कम धोते हैं, जिसकी वजह से इसकी ऊपर सतह पर खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

Harmful Water Bottle हो सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार
Harmful Water Bottle रिपोर्ट में कहा गया कि बोतल की सतह पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया कई गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इनमें से कई संक्रमण पर एंटीबायोटिक भी असर नहीं करतीं । वहीं बिना साफ की हुई बोतल चाहे ऑफिस की हो या घर की, वह आपको सर्दी-खांसी से लेकर ग्रेस्ट्रोइन्टेस्टाइनल संक्रमण का भी शिकार बना सकती है। बताया गया कि पानी की बोतल में किचन के सिंक से दो गुना, माउस से चार गुना और पालतू जानवरों के बर्तन से 14 गुना ज्यादा गंदगी होती है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इस खतरे से बचने के लिए पानी को बोतलों को नियमित अंतराल पर अंदर व बाहर अच्छे वॉशिंग सोप से धोना और सुखाना चाहिए।
डीजीपी पहुंचे बॉर्डर , हुआ अनोखा स्वागत https://shininguttarakhandnews.com/dgp-uttarakhand-news-chamoli/

