DGP Uttarakhand News पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने जनपद चमोली की सीमान्त रिपोर्टिंग पुलिस चौकी मलारी का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, चौकी में नियमित रूप से पुलिस बल तैनात करने के दिए निर्देश , इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अलकनंदा अशोक भी मौजूद रही जिनका पहाड़ी परम्परा से स्वागत किया गया।
DGP Uttarakhand News पहाड़ी परम्परा से स्वागत

- DGP Uttarakhand News पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने जनपद चमोली के कोतवाली जोशीमठ की सीमांत व दूरस्थ चौकी मलारी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उच्च कोटि के टर्नआउट व शस्त्र कवायद के लिए सलामी गार्द को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया । निरीक्षण से पूर्व मलारी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों व महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों व वेशभूषा में नृत्य कर पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया गया

- डीजीपी ने भारतीय सीमा से लगी चीन सीमा को घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मलारी चौकी को महत्वपूर्ण बताया। डीजीपी अशोक कुमार ने मलारी चौकी में अब नियमित रूप से पुलिस बल द्वारा तैनात करनेके लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया। ताकि किसी भी घुसपैठ या देश की सुरक्षा जुड़ी सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान हो सके,

- ड्यूटी में नियुक्त रहने वाले पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही उनकी हर संभव मदद करने व सभी प्रकार के संदिग्ध तथा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ी दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया। इससे पूर्व महोदय द्वारा चौकी सुराईथोटा का भी निरीक्षण किया गया।
गंदे खेल का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ ये होटल हुए सील https://shininguttarakhandnews.com/dehradun-police-raid-spa/

