Char Dham Yatra 2023 : नया इतिहास बनाएगी चार धाम यात्रा – सतपाल महाराज Great World

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –


Char Dham Yatra 2023 विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का आगाज़ होने से पहले ही प्रदेश सरकार बेहद उत्साहित और अलर्ट मोड़ में नज़र आ रही है। कद्दावर मिनिस्टर और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रियों के भव्य और दिव्य यात्रा के लिए सभी विभागों को सचेत करते हुए ज़रूरी एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कि महाराज ने कहा है कि 2023 की ये यात्रा अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया इतिहास बनाएगी।

Char Dham Yatra 2023 GMVN बुकिंग 5 करोड़ के पार

Char Dham Yatra 2023
Char Dham Yatra 2023

Char Dham Yatra 2023  यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त : महाराज

  • Char Dham Yatra 2023 यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी विभाग समय से व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर लें। ये निर्देश है प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का क्योंकि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-184057, बद्रीनाथ-151955, यमनोत्री-43132 और गंगोत्री धाम के लिए 43717 यात्री अभी तक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं जीएमवीएन के गेस्ट हॉउसों के लिए 16 फरवरी 2023 से अभी तक कुल 50749105 करोड़ रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।
Char Dham Yatra
Char Dham Yatra
  • Char Dham Yatra 2023 आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नेशनल हाईवे, बीआरओ, पंचायत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रदेश के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कर लें।
Char Dham Yatra
Char Dham Yatra
  • Char Dham Yatra 2023 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Char Dham Yatra
Char Dham Yatra

Char Dham Yatra 2023 वरिष्ठ मंत्री महाराज ने कहा कि इस बार भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए धामों में कतार प्रबंधन हेतु स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यात्रियों के पंजीकरण तथा यात्रा संबंधित जानकारी हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधारीकरण, पैच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं।

क्या आप जानते हैं महिलाओं के मोटापे की असली वजह ! https://shininguttarakhandnews.com/obesity-in-women-tips/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.