देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

DGP in Badrinath चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पुलिस फोर्स की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के धाकड़ डीजीपी और संवेदनशील IPS अशोक कुमार बद्रीनाथ धाम पहुंचे l जहां उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम में स्थित थाना बदरीनाथ एवं हनुमान चट्टी चौकी का निरीक्षण किया l उन्होंने विशेष रूप से श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के लिए स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरो को साल भर लाइव रखने के निर्देश दिए l सी0सी0टी0वी कैमरा को लाइव रखने के लिए सोलर लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के भी उन्होंने निर्देश दिए हैं l
DGP in Badrinath डीजीपी ने दिए कई बड़े निर्देश

1. आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु निर्माणाधीन मंदिर परिसर में देख-रेख हेतु पुलिस चौकी एवं मंदिर सुरक्षा के लिए अलग से आवश्यक भवन की आवश्यकता पर बल देते हुए, शासन स्तर पर पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया।
2. माणा में भी पर्यटकों की गतिविधि बढ़ जाने के कारण बद्रीनाथ मन्दिर परिसर के साथ ही माणा में भी एक देखरेख चौकी खोले जाने की आवश्यकता है।

3. बद्रीनाथ धाम में व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनके मद्देनजर शीतकाल में मन्दिर एवं सुऱक्षा व्यवस्था हेतु तत्काल बद्रीनाथ थाना संचालित करने हेतु निर्देशित किया।
4. बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित CCTV कैमरों के वर्षभर लाइव फीड प्राप्त करने हेतु कैमरों के अपग्रेडेशन का कार्य ए0डी0जी पुलिस टेलीकॉम के निर्देशन में किया जाए l धाम के महत्वपूर्ण क्षेत्र बस अड्डा, साकेत तिराहा, ग्रिफ तिराहा, बामणी गाँव आदि को भी सी0सी0टी0वी से कवर किए जाने हेतु निर्देशित किया।

5. मास्टर प्लान के चलते पुलिस जवानों की पूर्व निर्धारित आवासीय व्यवस्था में बदलाव के दृष्टिगत मंदिर सुरक्षा गार्द के लिए 100 जवानों हेतु आवासीय सुविधा बनाने हेतु निर्देशित किया गया।इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने श्री बद्रीनाथ धाम में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की आवासीय, मैस व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया l उन्होंने पुलिस कर्मियों से यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त किया l

DGP in Badrinath उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देश-विदेश में उत्तराखंड पुलिस से मिले पॉजिटिव फीडबैक को प्रसारित करते हैं, जिससे पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है l भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार माणा स्थित आईटीबीपी कैम्प में पहुंचे और जवानों का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने पांडुकेश्वर(श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन घर )पहुंचे एवं आगामी चार धाम यात्रा के सफल एवं कुशल संचालन हेतु पूजा-अर्चना की l
डीजीपी पहुंचे बॉर्डर , हुआ अनोखा स्वागत https://shininguttarakhandnews.com/dgp-uttarakhand-news-chamoli/

