Corona Return 2023 पूरी दुनिया जहां काेरोना नाम की महामारी के जड़ से खत्म होने के इंतजार में बैठी है, वहीं एक बार फिर कोरोना ने डराना शुरु कर दिया है। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,99,418 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,605 पर पहुंच गई है। एक दिन में नए मामलों की यह संख्या बीते 140 दिनों में सबसे अधिक है।
Corona Return 2023 ये हैं देश के हालात

Corona Return 2023 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,816 हो गई। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.08 प्रतिशत है। देश में अभी 7,605 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,60,997 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
Corona Return 2023 लोगों से की जा रही है ये अपील
Corona Return 2023 इन हालातों को देखते हुए लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाने और टीकाकरण करावाने की अपील की जा रही है। देश में पिछले दो सप्ताह में इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई और कहा कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने तथा लोगों द्वारा कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाए जाने पर जोर दिया।
Corona Return 2023 कोरोना से बचाव के लिए करें ये उपाय
-हाथों को बार-बार धोने की आदत को बिल्कुल न छोड़ें।
-रोजाना हल्का गुनगुना पानी पीएं, दिन भर पानी पीते रहें।
-प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट के लिए योग, प्राणायाम और मेडिटेशन का प्रयास करें।
-जो भी खाना खाएं वह ताजा हो और आसानी से पच जाए, इसका ध्यान रखें।
-सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें।
-तुलसी, दालचीनी, सूखी अदरक और काली मिर्च से बना हर्बल टी या काढ़ा पिएं।
-हमेशा ऐसा मास्क पहनें, जो आपकी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढके।
घाघरा पहनकर वो बन गयी ‘बुलेट रानी’ देखिये वीडियो https://shininguttarakhandnews.com/viral-video-of-bullet-rani/
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!