Indore Collectorat Crorepati Babu खबर एक डीएम दफ्तर की है , एक जिला , एक प्रदेश की है लेकिन सच्चाई पूरे सिस्टम की है। सरकारी दफ्तरों के बाबूगिरी में ऐसे लोग ही जनता का भरोसा तोड़ते है जिनको ज़िम्मेदारी समाज का भला करने की दी जाती है। मामला इंदौर कलेक्ट्रेट का है जहाँ घोटालेबाज करोड़पति बाबू मिलाप चौहान पकड़ा गया है। उसने कई कॉल गर्ल और गर्लफ्रेंड को भी पैसे ट्रांसफर किये हैं. ये है पूरा मामला –
Indore Collectorat Crorepati Babu 12वीं पास बाबू का काला कारनामा

Indore Collectorat Crorepati Babu इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने हाल ही में सरकारी पैसे में बड़ी हेराफेरी पकड़ी थी. यह राशि की हेरफेर करने वाला कोई और नहीं बल्कि कलेक्टर कार्यालय का ही बाबू मिलाप चौहान था. शुरुआती वक़्त में लगभग एक करोड़ रूपये की राशि के गबन का अनुमान था. लेकिन दो या तीन दिन में ही यह आंकड़ा पांच करोड़ के पार पहुंच गया.

Indore Collectorat Crorepati Babu कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू मिलाप चौहान पर करोड़ों के गबन के गंभीर आरोप हैं. वह 12 वीं पास है और अनुकम्पा नियुक्ति पाकर नौकरी में आया था. उसने सरकार के लेखा अफसरों की अनदेखी का भरपूर फायदा उठाया. हितग्राही मूलक योजना में जो आवेदन रद्द होकर या तकनीकी खामी के कारण पैसा वापिस आ जाता था उस पैसे को मिलाप अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करता रहा.
Indore Collectorat Crorepati Babu अफसरों के नाम पर सबको लपेटा

Indore Collectorat Crorepati Babu कलेक्टर कार्यालयों में काफी बजट रहता है. वहां से अलग-अलग मदों में इस राशि का भुगतान होता ही है. और भुगतान की जिम्मेदारी मिलाप के ही पास थी. भुगतान के दौरान कई ऐसे खाते होते थे, जिनमें राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती थी. मिलाप उस राशि को अपने खाते के अलावा एक अन्य बाबू, एक भृत्य, अपनी पत्नी सहित 29 लोगों के खाते में ट्रांसफर कर रहा था. पूछताछ में मिलाप ने अफसरों को यह भी बताया कि वह खाताधारकों को कुछ राशि भी देता था. और वह सभी को भरोसा भी दिलाता था कि यह कोई घोटाले गबन की राशि नहीं है.
Indore Collectorat Crorepati Babu कॉलगर्ल का शौकीन बाबू

Indore Collectorat Crorepati Babu पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद घोटालेबाज बाबू मिलाप चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस का अब हर संभव प्रयास है कि गिरफ्तार आरोपी से गबन की राशि वसूल की जा सके. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपनी गबन की राशि, सम्पत्ति और सैर सपाटे में खर्च करने की बात स्वीकार की है. जांच के दौरान उसकी कई हवाई यात्राओं की जानकारी मिली है. उसने कई कॉल गर्ल और गर्लफ्रेंड को भी पैसे ट्रांसफर किये हैं. पुलिस को आशंका है कि यह घोटाला और अधिक भी बढ़ सकता है. और भी कई लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
बाप रे ! बेशर्म डांस से लड़की ने तो गदर काट दी https://shininguttarakhandnews.com/trending-besharm-dance-reel/

