Online Froud Alert अगर आप ऑनलाइन जॉब ऑफर पाकर अपने डाक्यूमेंट्स शेयर करने वाले हैं तो रुक जाइये क्योंकि जो खुशबु के साथ हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। यूपी में नौकरी के नाम पर ई-मेल पर कागजात मंगवाकर फर्जीवाड़े की घटना सामने आई है जो चौंकाने वाली है। ठगों ने पहले फर्जीवाड़े की रकम को पीड़िता खुशबू खाते में ट्रांसफर करवाया और फिर लोन भी करवा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर खुशबु के होश उड़ गए और वो अब भटकने को मजबूर है।
Online Froud Alert नौकरी के नाम पर युवती ने मेल पर भेजे थे कागजात

Online Froud Alert साइबर ठगों के द्वारा समय-समय पर नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगाया जाता है। सामने आए ताजा मामले में पता लगा कि अब ठग नौकरी के नाम पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मेरठ से सामने आए केस में ठगों ने नौकरी के नाम पर एक युवती का आधार, पैन कार्ड समेत जरूरी कागजात ले लिए। इसके बाद जाली बैंक खाता खोलकर दो लाख रुपए का लोन भी ले लिया। वहीं जब किस्त नहीं देने पर बैंक का कर्मचारी घर पहुंचा तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका।

Online Froud Alert मामले को लेकर युवती ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित खुशबू चौधरी ने जानकारी दी कि उसके पास जुलाई 2022 में नौकरी के लिए एक फोन आया था। फोन करने वाले युवक ने उससे कागजात मेल पर मंगवाए। इसके बाद कोई जवाब नहीं आया। नौकरी को लेकर जब खुशबू ने युवक के नंबर पर दोबारा फोन किया तो कोई जानकारी ही नहीं मिली। दिसंबर 2022 में जब राजस्थान के कंकरखेड़ा थाने की पुलिस उसके घर पहुंची तो वह भी हैरान रह गई।

Online Froud Alert बैंक कर्मचारियों ने लोन के बारे में दी जानकारी
Online Froud Alert पुलिस ने बताया कि राजस्थान के एक बैंक में उसके नाम से खाता खुला है। ठगों ने उसी खाते में रुपए भी ट्रांसफर किए हैं। हालांकि खुशबू ने ऐसे किसी भी खाते की जानकारी से साफ इंकार कर दिया। वहीं इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने उसे जानकारी दी कि खाते पर 2 लाख का लोन भी लिया गया है। इसकी किस्त न जमा होने पर ही उन्होंने खुशबू से संपर्क किया। यह सब जानकर खुशबू के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता ने मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। आप भी ऐसे किसी गिरोह के जाल में न फंस जाए इसके लिए अपने कागजात को किसी अजनबी से साझा बिलकुल न करें।
बाप रे ! बेशर्म डांस से लड़की ने तो गदर काट दी https://shininguttarakhandnews.com/trending-besharm-dance-reel/

