Raja Bhaiya Wife Bhanvi प्रतापगढ़ की कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी राजनीतिक उपस्थिति को लेकर तो वह अक्सर चर्चा में रहते ही हैं लेकिन फिलहाल वह अपनी एक पारिवारिक वजह के नाते से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से अलग हो रहे हैं। दोनों की शादी 1995 में हुई थी और अब 28 साल पुराने इस रिश्ते का फैसला साकेत कोर्ट के पारिवारिक न्यायालय में होगा। भदरी रियासत के राजा रघुराज प्रताप सिंह की शादी जिन भानवी से हुई है, वह भी बस्ती के राजघराने से संबंध रखती हैं। राजनीति में नहीं तो कारोबार में उनकी अच्छी-खासी उपस्थिति है।
Raja Bhaiya Wife Bhanvi चर्चाओं में है भानवी सिंह का फैसला

- Raja Bhaiya Wife Bhanvi भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। बस्ती और लखनऊ में उन्होंने पढ़ाई की है। 10 जुलाई 1974 को बस्ती में ही उनका जन्म हुआ था। साल 1995 में भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह से उनकी शादी हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी और बृजेश्वरी सिंह हैं।

- Raja Bhaiya Wife Bhanvi राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह कारोबार करती हैं। कहा जाता है कि उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। साल 2017 के चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह ने अपने हलफनामे में कुल 14 करोड़ की संपत्ति का ऐलान किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम थी जबकि 6 करोड़ की संपत्ति राजा भैया के नाम थी।
Raja Bhaiya Wife Bhanvi राजा भैया और भानवी सिंह की शादी में शामिल होने आए मुलायम सिंह पर किसी ने रंग फेंक दिया था। इससे उनके सिक्योरिटी गार्ड्स में अफरा-तफरी मच गई। बाद में बताया गया कि यह रस्म अदायगी थी और मुलायम सिंह को समधी मानते हुए यह रंग भानवी की मां मंजुला सिंह ने उन पर फेंका था।भानवी सिंह आभूषणों और हथियारों की भी शौकीन हैं। उनके पास साढ़े 4 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 21 सोने के सिक्के हैं। वहीं उनके पास कई सारे हथियार भी हैं। उनके पास 90 हजार की एक पिस्टल, एक रायफल और बंदूक भी है।
ये 6 गंदी आदतें आपका शरीर खोखला बना देंगी https://shininguttarakhandnews.com/bad-health-habits-tips/


