Kedarnath Meditation Cave : केदारनाथ मोदी ध्यान गुफा में बुकिंग Full ! 1 Truth

Kedarnath Meditation Cave   3 मई से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार केदारनाथ की ध्यान गुफा को लेकर भी लोगों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।वर्ष 2019 में स्वयं पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यहां 17 घंटे तक साधना की थी। केदारनाथ के कपाट 6 मई को खुलने जा रहे हैं। जिसमें ध्यान गुफाके लिए मई और जून महीने की बुकिंग हो चुकी है। इसके साथ ही दो अन्य गुफाओं के संचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Kedarnath Meditation Cave   18 मई 2019 को मोदी ने लगाया था ध्यान

Kedarnath Meditation Cave 
Kedarnath Meditation Cave
  • Kedarnath Meditation Cave   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ की पहाड़ियों पर तीन ध्यान गुफाएं बनाई गई हैं। इनमें से जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान लगाया था, उसकी मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। यह गुफा मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर दुग्ध गंगा के पास स्थित है। इस गुफा के बाद बनी दो अन्य गुफाओं की बुकिंग ऑफ़लाइन है। यात्राकाल के दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के केदारनाथ स्थित अतिथिगृह में इन गुफाओं के लिए बुकिंग होती है।
Kedarnath Meditation Cave 
Kedarnath Meditation Cave

Kedarnath Meditation Cave   केदारनाथ की पहाड़ियों पर स्थित प्राकृतिक गुफाओं को ध्यान गुफा के रूप में तैयार किया गया है। वर्ष 2018 में एक गुफा का निर्माण नेहरू पर्वतोरोहण संस्थान ने किया था। वर्ष 2019 में 18 मई को इसी गुफा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ध्यान लगाया था। इसके बाद इस गुफा का के प्रति तीर्थ यात्रियों का आकर्षण काफी बढ़ गया। सुविधा संपन्न दस फीट लंबी और आठ फीट चौड़ी इस गुफा की बुकिंग मई तक के लिए फुल हो चुकी है।

Kedarnath Meditation Cave   प्राकृतिक रूप से मौजूद ये गुफाएं


Kedarnath Meditation Cave   ध्यान गुफाओं में सुविधाएं गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन  बताते हैं कि प्राकृतिक रूप से मौजूद इन गुफाओं को संवारकर इनमें बिजली, पानी, संचार व शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग करने वाले व्यक्ति को जीएमवीएन की ओर से एक समय का भोजन व चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। 2018 में बनी पहली ध्यान गुफा का एक दिन का शुल्क 3000 रुपये है। जबकि, बाद में बनी अन्य दो ध्यान गुफाओं का शुल्क 1500 रुपये लिया जाता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (GMVN) गुफा के लिए ऑनलाइन बुकिंग करती है।

दुल्‍हन की अजीबोगरीब शर्त ! कोर्ट भी देखकर दंग https://shininguttarakhandnews.com/amazing-wedding-dulhan/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.