Pindar River History : दुल्हन क्यों चाहती है पिंडर से गुज़रे डोली ?

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –


Pindar River History सदियों से भारतीय नदियों का महत्व भारत में बेहद ही खास रहा है। जब भी भारतीय पौराणिक कथा और इतिहास का जिक्र होता है तो कुछ पवित्र नदियों का भी जिक्र जरूर होता है। गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा और सरस्वती नदियां भारत के लिए हमेशा पवित्र रही हैं। इनमें से कुछ नदियां हिमाचल प्रदेश तो कुछ नदियां उत्तराखंड के पहाड़ों से निकलती हैं। इन्हीं नदियों में की तरह उत्तराखंड से निकले वाली पिंडर नदी भी बेहद खास मानी जाती है।

ऊंचाई समुद्र तल से 12 हजार फीट Pindar River History 

पिंडर/पिण्डार नदी उत्तराखंड में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम हिमालय के पिंडारी नमक ग्लेशियर से होता है जो बागेश्वर जिले के कुमाऊं क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह नदी जिस स्थान से निकलती है उस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 12 हजार फीट है। कहा जाता है कि पिंडर नदी का मुंह कर्णप्रयाग की तरफ स्थित है जहां यह अलकनंदा नदी के साथ संगम से समाप्त हो जाती है। पिंडर नदी अलकनंदा नदी की सहायक नदी भी है।

पिंडर नदी का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। इस नदी के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह त्रेतायुग से भी प्राचीन है। इस प्राचीन नदी का इतिहास भगवान शिव और पार्वती के साथ भी जोड़ा जाता है। आपको बता दें कि इस नदी को कई लोग ‘कर्ण गंगा’ के नाम से भी जानते हैं। पिंडर नदी की पौराणिक कथा भी बेहद दिलचस्प है। इस नदी के बारे में कहा जाता है कि जब भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी तब शिव जी ने माता पार्वती को पिंडर घाटी/नदी के रास्ते ही विदा कराकर ले गए थे। इसलिए आज भी हिमालय की बेटियां यह कामना करती हैं कि उनकी विदाई के रास्ते में पिंडर नदी/घाटी के दर्शन हो ताकि जीवन सफल रहें।

पिंडर नदी जिस तरह पवित्र महत्वपूर्ण माना जाता है ठीक उसी तरह सैलानियों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। पिंडर घाटी अद्भुत दृश्य, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और घास के मैदान के लिए काफी फेमस है। पिंडर घाटी में हजारों सैलानी ट्रैकिंग करने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि पिंडर ग्लेशियर काफी फेमस ट्रेक है। कहा जाता है कि यह ट्रेकिंग लगभग 56 मिल का है और इसे पूरा करने में लगभग 6 दिन लग जाते हैं। इस रास्ते में लगभग 5-6 गांव और खूबसूरत पहाड़ियों से रूबरू हो सकते हैं। पिंडर घाटी या ग्लेशियर सिर्फ ट्रैकिंग के लिए ही नहीं बल्कि साहसिक खेलों जैसे बर्फ पर चढ़ने और माउंटेन बाइकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.