देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Wrestlers Congress Protest उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकित हत्याकाण्ड, महंगाई, बेरोजगारी, महिला पहलवानों को न्याय दिलवाये जाने, मंत्री प्रेमचन्द द्वारा खुलेआम एक नागरिक पर हमला किये जाने के विरोध कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि स्वयं एक मंत्री द्वारा ऋषिकेश मेें एक नागरिक को खुलेआम पीटा गया यह परम्परा लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है उन्होंने कहा स्वयं मंत्री ने कानून की धज्जियां उडा कर सरकार की किरकिरी कराई है।
Wrestlers Congress Protest अंकित हत्याकाण्ड, महंगाई, बेरोजगारीपर प्रदर्शन

Wrestlers Congress Protest रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी या विपिन रावत हत्याकाण्ड सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि तब कहां थे यह बजरंग दल के लोग क्यों उन्होंने प्रतिकार नहीं किया।

Wrestlers Congress Protest उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाडियों द्वारा लगाये गये शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच को लेकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाले खिलाड़ी दिल्ली के जन्तर-मन्तर मे पिछले एक माह से लगातार आन्दोलन कर रहे हैं, परन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नही है अपितु अपराधी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं उत्तराखण्ड मे लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, विधानभा बैकडोर भर्ती सहित राज्य में हुए लगभग सभी भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है तथा राज्य सरकार द्वारा दोषियों को लगातार संरक्षण दिया जा रहा है।

Wrestlers Congress Protest रौतेला ने कहा कि राजनैतिक प्रतिशोध और दुर्भावना से ग्रसित होकर सरकारी ऐजेंसियों का दुरूपयोग कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन के लिए किया जा रहा है ऐसा इस देश में पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेतां श्री राहुल गांधी के साथ खडा है तथा हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक मोदी सरकार विपक्ष के खिलाफ इस प्रकार के षडयंत करती रहेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, उर्मिला थापा, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनकर, मीना बिष्ट, शिवानी थपलियाल, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, राधा आदि उपस्थित रहे।
शहीद की शवयात्रा में रो पड़ा उत्तराखंड , वीडियो देखिये https://shininguttarakhandnews.com/shaheed-ruchin-singh-video/

