
Thank you Modi Ji Rally मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखंड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
Thank you Modi Ji Rally सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Thank you Modi Ji Rally मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत मिली है, इसकी बैठकें देश में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Thank you Modi Ji Rally मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकल्प नये उत्तराखण्ड के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुभाष भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा, ऋषिकेश रविन्द्र राणा, कुलपति सुभारती विश्वविद्यालय प्रो. यशवर्धन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
महिला पहलवानों को मिले इन्साफ – ज्योति रौतेला का हल्लाबोल प्रदर्शन https://shininguttarakhandnews.com/wrestlers-congress-protest/

