देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Cyber Encounters जिस्म पर खाकी …. दिमाग में कानून व्यवस्था …. लक्ष्य देवभूमि में आम आदमी की सुरक्षा और नज़रों में सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाने की लालसा … ये एक व्यक्ति में हो तो वो ख़ास होता है लेकिन जब उसके हांथों में कलम आ जाये और एक कालजयी दस्तावेज़ का वो शिल्पकार बन जाए तो वो शख़्स बेमिसाल हो जाता है। नशा , भिक्षावृत्ति , साइबर सिक्योरिटी , जन सुरक्षा और खेल में विशेष अभियान चलाकर IPS Ashok Kumar आईपीएस अशोक कुमार ने अपनी पहचान देश के उन चुनिंदा अफसरों में बनाई है जो वर्दी के साथ भी वर्दी के बाद भी समाज के लिए कुछ बड़ा करने का ज़ज़्बा रखते हैं
Cyber Encounters डीजीपी अशोक कुमार की किताब का विमोचन

Cyber Encounters अब उन्होंने एक बार फिर समाज के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर अपनी कलम चलाई है जो एक बेहतरीन किताब के रूप में हमारे सामने आ गयी है नाम है साइबर इन्काउंटर्स …. इसमें डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने जिन मुद्दों को उठाया है उसमें शामिल है ऑनलाइन सुरक्षा का पांच-सेकंड नियम और कुछ आसान सी सावधानियां, जो आप अपना कर अपनी ऑनलाइन सुरक्षा के लिए किलेबंदी कर सकते हैं। इसमें साइबर अपराधियों के साथ पुलिस की भिड़ंत की 12 सच्ची कहानियाँ हैं। साथ ही साइबर क्राइम से बचने के टिप्स भी बताये गये हैं।

Cyber Encounters मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि IPS अशोक कुमार एवं ओ.पी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जहां एक ओर सच्ची घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर पुस्तक मनोरंजक भी है। पुस्तक का एक-एक पृष्ठ लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा।

Cyber Encounters मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक की अनिल रतूड़ी और प्रो. सुरेखा डंगवाल ने समीक्षा की, जो पुलिस, प्रशासन एवं समाज को भली प्रकार समझते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक के कुछ मुख्य अंशों का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर क्राइम आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और प्रदेश के डीजीपी द्वारा इस चुनौती के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना इस पुस्तक की प्रासंगिकता को और भी अधिक बढ़ा देता है। आज जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है।

Cyber Encounters साइबर अपराध पुलिस और अपराधियों के बीच कभी न खत्म होने वाला एक ऐसा खेल है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में रहते हैं। साइबर अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि अपराधी रोज नई-नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस भी रोजाना नई-नई तकनीकों का सहारा लेकर अपराधियों के द्वारा बिछाये जा रहे इस जाल को तोड़ने का कार्य कर रही है। हम स्वयं भी इस तकनीकी अपराध से बच सकते हैं, बस जरूरत है हमें जागरूक होने की।

Cyber Encounters पुस्तक के लेखक डीजीपी अशोक कुमार ने पुस्तक विमोचन के अवसर पर साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना है, इसकी भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।
सुबह सुबह मोदी जी को थैंक्यू बोलने सड़क पर उतरे लोग https://shininguttarakhandnews.com/thank-you-modi-ji-rally/

