देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dhasmana on Congress Leadership उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाज़ी , भितरघात , आपसी जुबानी संघर्ष ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुँचाया है जिसे अब खत्म कर 2024 को जितने के लिए एकजुट एकसाथ और एक सुर बोलना होगा तभी जीत तय होगी , ये सख्त लेकिन कड़वी नसीहत दी है पार्टी के अनुभवी उपाध्यक्ष और एआईसीसी मेंबर सूर्यकान्त धस्माना ने


Dhasmana on Congress Leadership कर्नाटक व हिमाचल की जीत से होगा 2024 की जीत का मार्ग प्रशस्त – धस्माना
Dhasmana on Congress Leadership उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 98 प्रतिशत आबादी सनातनी हिंदुओं की है और कर्नाटक में भी सनातनी हिन्दू पचहतर से अस्सी प्रतिशत के करीब हैं और इन दोनों प्रदेशों में भाजपा ने पूरे चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए न केवल ताकत लगाई बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने कमान संभाल कर चुनाव को अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का हवाला दे कर वोट की अपील की किंतु हिमाचल व कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री की अपील को भी नजरअंदाज करते हुए सत्ता कांग्रेस को सौंपी।
Dhasmana on Congress Leadership सीनियर लीडर सूर्यकान्त धस्माना ने कहा की उत्तर व दक्षिण के इन दोनों राज्यों की जीत का साफ संदेश है कि अब देश की जनता जमीनी मुद्दों बेरोजगारी महंगाई विकास स्वास्थ्य शिक्षा पर भाजपा सरकारों से व प्रधानमंत्री जी से हिसाब पूछना चाहती है। धस्माना ने कहा कि दक्षिण भारत में बीजेपी के पास चोरी करके जो एक मात्र राज्य आया था अब वह भी नहीं रहा और अब आगामी महीनों में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी कांग्रेस ही जितने वाली है।

Dhasmana on Congress Leadership धस्माना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक की जनता ने जो जनादेश दिया उसका एक और मुख्य कारण इन दोनों प्रदेशों में प्रदेश कांग्रेस लीडरशिप की एकता रहा और उत्तराखंड के पार्टी नेताओं को इससे सबक लेने की आवश्यकता है जो हर रोज़ सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नहीं थकते। धस्माना ने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं की इन बयानबाज़ी के कारण आम कार्यकर्ता तो आहत होता ही है जनता भी इसीलिए पार्टी को सत्ता सौंपने में संकोच करती है।
Dhasmana on Congress Leadership धस्माना ने कहा कि कार्यकर्ता एक जुट हो कर अब आगामी निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है उन्हीं को टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी नेता अनुराग गुप्ता, दीप वोहरा, मोहम्मद शाहिद जे एस चुघ, श्री बीपी नौटियाल, एसएल बहुगुणा, अनिल शर्मा एडवोकेट, मोहम्मद यूनुस,सरोज सैनी,सुषमा, मुन्नी, तस्लीम, लियाकत अब्बासी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के पश्चात कार्यकर्ताओं ने सूर्यकांत धस्माना के साथ मिल कर कर्नाटक में जीत का केक काटा व मिठाई वितरण किया गया।

