देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Uttarakhand Samajwadi Party लोकसभा सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ,लोक सभा बूथ कमेटी प्रभारी पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप,पूर्व मंत्री विधायक संजय गर्ग, कार्यक्रम संयोजक डा राजेंद्र पाराशर ,महंत शुभम गिरि,चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
Uttarakhand Samajwadi Party सपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कसी कमर – डॉ राजेंद्र पराशर

Uttarakhand Samajwadi Party समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024को लेकर कमर कसते हुए लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।समाजवादी पार्टी लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ,लोक सभा प्रभारी पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप,पूर्व मंत्री विधायक संजय गर्ग, कार्यक्रम संयोजक डा राजेंद्र पाराशर ,महंत शुभम गिरि,चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।आगामी लोकसभा चुनाव 2024को लेकर समाजवादी पार्टी ने शंकर आश्रम चौक स्थित एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।लोकसभा सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोक सभा प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक संजय गर्ग ने कहा कि बूथ और विधानसभा कमेटी को मजबूत कर लोकसभा चुनाव को लडा जायेगा ।हमे लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जनता से जुड़े मुद्दों को कार्यकर्ताओं के बल पर जनता के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को बताना होगा।

Uttarakhand Samajwadi Party उन्होंने कहा कि भाजपा हवा से भरा गुब्बारा है जो एक दिन फूटेगा और देश की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने होगा।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की जनता महंगाई,बेरोजगारी से परेशान हैं और भाजपा चंद लोगो को अमीर बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव लडा जायेगा उसके लिए हमे स्वाभिमान, सम्मान,ईमानदारी से कार्य करना होगा।लोकसभा बूथ कमेटी प्रभारी पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में बूथ कमेटी को मजबूत करके सपा लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ सकती हैं हमारा बूथ मजबूत होगा तो सपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए वे आपके बीच हमेसा रहेंगे और कार्यकर्ताओं के बल पर सपा की बूथ कमेटियों को मजबूत करने का काम करेगे।

Uttarakhand Samajwadi Party उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को कोई नौकरी नही मिलती है हमे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए तभी पार्टी मजबूत होगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी हैं और सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है हमे मजबूती से लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक सपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा राजेंद्र पाराशर व सपा प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि ने सभी अतिथियों का गंगाजली, रुद्राक्ष माला,पटका,और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,पूर्व राज्यमंत्री आभा बड़थ्वाल,प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस रावत,लोकसभा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान,समीर आलम,आशीष यादव,ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, श्रवण शंखधर,अतुल यादव,राजपाल यादव,ने संबोधित किया। सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल व कुशल संचालन महंत शुभम गिरि व महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने संयुक्त रूप में किया।कार्यक्रम में विक्की गिरि,सोमनाथ प्रधान,जयराम सैनी,महिपाल सिंह,बिरेंद्र कुमार,
फैसल सलमानी,अरुण प्रधान,जफर प्रधान,राजपाल कश्यप,वल्भ गुप्ता,मोहम्मद यूनुस,संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
नाइटी और लुंगी पहनकर कॉलोनी में वॉक पर लगी पाबंदी https://shininguttarakhandnews.com/society-dress-code-noida/