Reel Adiction Impact रील्स देखने का चस्का दिमाग बना रहा खोखला ?

Reel Adiction Impact आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। खासकर, इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) और यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) जैसे छोटे वीडियो देखना तो हर उम्र के लोगों का नया शौक बन गया है। अक्सर हम 5 मिनट के मनोरंजन के लिए फोन उठाते हैं, लेकिन कब घंटों बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता।शुरुआत में यह सिर्फ टाइम पास लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक लत (Addiction) में बदल जाता है। रिसर्च में चेतावनी दी गई है कि लगातार स्क्रीन स्क्रॉल करने की यह आदत आपके दिमाग की ध्यान लगाने और खुद पर काबू रखने की क्षमता पर बहुत बुरा असर डाल सकती है।

रिसर्च क्या कहती है ? Reel Adiction Impact 


‘फ्रंटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस’ (Frontiers in Human Neuroscience) जर्नल में एक ईईजी (EEG) स्टडी छपी है। इसमें 56 युवाओं पर शॉर्ट वीडियोज़ के असर को परखा गया। स्टडी में पाया गया कि जो लोग बहुत ज़्यादा शॉर्ट वीडियो देखते हैं, उनके दिमाग के ‘प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स’ (Prefrontal Cortex) हिस्से में ‘एक्जीक्यूटिव कंट्रोल’ (Executive Control) की क्षमता कम हो गई थी।आपको बता दें कि दिमाग का यह हिस्सा किसी भी काम पर फोकस करने, जरूरी फैसले लेने और ध्यान बनाए रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। रिसर्चर्स का मानना है कि ज़्यादा शॉर्ट्स देखने वालों का ध्यान बहुत जल्दी भटक सकता है। उनके मुताबिक, लगातार शॉर्ट वीडियो देखने से दिमाग में सिर्फ निचले स्तर की भावनाएं ही एक्टिव रहती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि सेल्फ-कंट्रोल और गहरी एकाग्रता के लिए जिम्मेदार दिमाग की हाई-लेवल एक्टिविटी कम हो जाती है।

हाल ही में एक और बड़ी एनालिसिस की गई, जिसमें 71 अलग-अलग स्टडीज़ को जांचा गया। इन स्टडीज़ में कुल 98,299 लोग शामिल थे। इसमें भी यह बात सामने आई कि जो लोग बहुत ज़्यादा शॉर्ट वीडियो देखते हैं, उनकी सोचने-समझने की क्षमता (Cognition), खासकर ध्यान लगाने और सेल्फ-कंट्रोल में कमी देखी गई। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने यह भी साफ किया है कि इसका असर सब पर एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है और इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।

फोकस बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह

शॉर्ट वीडियो देखना पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपना फोकस बनाए रखने के लिए आप कुछ अच्छी डिजिटल आदतें अपना सकते हैं-

आप दिन में कितनी देर रील्स देखेंगे, इसके लिए एक टाइम लिमिट सेट करें।
लगातार स्क्रीन देखने के बजाय, बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें।
पढ़ाई करते समय या ऑफिस का कोई जरूरी काम करते वक्त फोन को साइलेंट पर रखकर खुद से दूर रखें।