lesbian love story प्यार कब , कहाँ , किससे हो जाये कोई कह नहीं सकता है। आये दिन आप अजब गजब इश्क़ के किस्से भी हमारे समाज की पढ़ते सुनते होंगे। अब ताज़ा केस सामने आने से पुलिस और घरवाले दोनों हैरान है। ये मामला सामने आया है बिहार से जहाँ जमुई में एक शादीशुदा महिला सहेली के संग रहने के लिए अपने पति को छोड़कर भाग निकली। हालांकि पति ने जब पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई, तब असलियत सामने आई। दोनों लड़कियों को धनबाद से पकड़ा गया। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।
lesbian love story लेस्बियन लव गर्ल्स ने जंगल सफारी में पति को छोड़ा

- पुलिस के अनुसार, शादीशुदा महिला अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। वो अपने पति के साथ जंगल सफारी घूमने गई थी। 9 मई को वो रेस्टोरेंट में उसे छोड़कर रफूचक्कर हो गई थी। पति ने जमुई के टाउन थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। टाउन थाने की पुलिस ने धनबाद से दोनों युवतियों को बरामद किया। उन्हें टाउन थाना लाया गया है। लेकिन यहां दोनों लड़कियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं।

बिहार में लेस्बियन: जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार
- lesbian love story पुलिस के अनुसार, बरामद युवतियों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी और बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी रामबली तुरी आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों के पिता धनबाद में नौकरी करते थे। उस समय दोनों साथ में रहकर पढ़ती थीं। कम्प्यूटर क्लास के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे एक-दूसरे से प्यार करने लगीं।परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां पहले भी धनबाद से भाग चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद करके समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया था।
- lesbian love story फरवरी में करिश्मा की शादी झाझा निवासी संदीप कुमार से कर दी थी। कुछ दिन तो करिश्मा शांत रही, लेकिन फिर आदित्य मेघा से फोन पर बात करने लगी। दो महीने पहले आदित्य मेघा शहर के बोधवन तालाब स्थित जंगल सफारी घूमने आई थी। उसके पीछे करिश्मा भी पति को बहाने से वहां पहुंच गई। वहां से भागकर दोनों लड़कियां पति-पत्नी की तरह धनबाद में एक किराये के मकान में रह रही थीं। करिश्मा ने पुलिस से कहा कि उसके परिजन प्रताड़ित कर रहे थे। वो मेघा के साथ रहना चाहती है। बिहार की इस घटना ने एक बार फिर हमारे बदलते समाज का एक नया चेहरा सामने रखा है