Vineet Minocha Murder Case तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो… बैकग्राउंड में गोविंदा की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ का ये गाना बच रहा था. बेटा बहू थिरक रहे थे और ससुर को चाकूओं से घोपा जा रहा था. ये किसी फिल्म का क्राइम सीन नहीं, बल्कि यूपी में घटी सच्ची घटना है. कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या के मामले में उनकी बहू शालू मिनोचा जेल में है. पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ससुर की हत्या हुई, उस वक्त बहू शालू (35) पार्टी में डांस कर रही थी. पति सुब्रत भी उसके साथ था.
बेटा बहू थिरक रहे थे और ससुर को घोपा चाकू Vineet Minocha Murder Case

विनीत मिनोचा की हत्या की जांच करने वाली पुलिस टीम के मुताबिक, आरोपी शालू ससुर की हत्या की प्लानिंग करके, पुराने नौकरों को सुपारी देकर पार्टी के लिए निकली थी. पार्टी में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें काले लिबास में शालू को थिरकते देखा जा सकता है. इस मामले में विनीत मिनोचा के बेटे की भूमिका भी संदिग्ध है. पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है.
https://x.com/NaseemNdtv/status/2097665436351689153/video/1

रिपोर्ट के मुताबिक, ये पार्टी विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा ने कॉस्मोजिन लाउंज में ऑर्गनाइज की थी. पार्टी के दौरान ही शालू मोबाइल पर हत्यारोपी नौकर विशाल को गाइड करती रही. जब नौकर ने शालू को फोन पर ससुर के मरने की बात कंफर्म की, तभी वो पार्टी के वेन्यू से घर के लिए निकली थी. रात 3 बजे वो घर पहुंचे. फ्लैट खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो सामने खून से लथपथ ससुर की लाश पड़ी थी. इसके बाद उसने दुख और सदमे में पहले बेसुध और बाद में बेहोश होने का नाटक किया.

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत विनोचा हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को विनीत विनोचा की उनके घर में हत्या कर दी गई थी. उनके शरीर पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए गए थे. शुरुआती जांच के बाद पुलिस का शक परिवार के करीबियों पर गया. पूछताछ में बहू शालू की भूमिका शक के दायरे में सबसे ज्यादा आई थी.

ससुर की रोक-टोक नहीं थी पसंद
जांच में सामने आया कि शालू कथित तौर पर अपने ससुर से नाराज थी. ससुर उसे खर्चों को लेकर रोक-टोक किया करते थे. पुलिस के मुताबिक, घर के खर्च, पैसों पर कंट्रोस और CCTV को लेकर दोनों के बीच विवाद था. शालू को शिकायत थी कि उसकी पर्सनल लाइफ पर नजर रखी जा रही है. उसे अपनी मर्जी से खर्च करने की आजादी नहीं थी.पुलिस का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते शालू ने ससुर को ही निपटाने की साजिश रची. प्लानिंग में घर के पुराने नौकर विशाल गौतम की मदद ली. जांच में बहू और नौकर के बीच कई बार बातचीत होने की बात सामने आई है. पुलिस अब कॉल डिटेल और दूसरे सबूतों के आधार पर पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ रही है.
कुछ रिपोर्टों में पुलिस जांच के हवाले से दावा किया गया है कि शालू ने ससुर की हत्या के लिए करीब 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी. आरोप है कि हत्या के लिए नौकर और उसके साथी की मदद ली गई.रिपोर्टों के मुताबिक, ससुर की मौत के बाद वह लोगों के सामने रोती हुई भी दिखाई दी थी. ऐसे में डांस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वीडियो कब का है और हत्या के समय से उसका सीधा संबंध है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है. पुलिस की जांच में वीडियो और घटनाक्रम के समय की भी पड़ताल की जा रही है.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

