देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

ITM ON SOCIAL MEDIA “विश्व सोशल मिडिया दिवस” के अवसर पर I. T. M कॉलेज, चकराता रोड, देहरादून में छात्र-छात्राओं के मध्य जनसंवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए I. T. M कॉलेज के चेयरमैन निशांत थपलियाल ने कहा की,सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए आज विश्व सोशल मीडिया दिवस को मनाया जाता है।
ITM ON SOCIAL MEDIA कॉलेज के चेयरमैन निशांत थपलियाल ने बताई खूबियां

ITM ON SOCIAL MEDIA आज के वर्तमान और आधुनिक युग में सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।आज के समय में सोशल मीडिया दुनिया के कोने-कोने से लोगों को आपस में जोड़ने का अहम साधन बनकर उभरा है।आज के तेजी से बदलते समय में लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम भी काफी तेजी से बदल और लोकप्रिय हो रहे हैं। वर्तमान समय में ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से सूचना के स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं। दुनिया की कुल आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक के बराबर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ITM ON SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया के जरिए हम मैसेजिंग सर्विस ऐप पर हजारों मील दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं।वहीं मोबाइल पर एक बटन दबाते ही पूरी दुनिया से कनेक्ट हो सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार छात्र -छात्राओं के सम्मुख रखे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य विभूतियों में I. T. M कॉलेज की रजिस्ट्रार रूचि थपलियाल , प्रिंसिपल डॉ अंजू गैरोला , डायरेक्टर डॉ आर. एम भट्ट समेत मास कम्युनिकेशन कोर्स की फैकल्टी से ईशानी, रितिका, स्मृति और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गंगा मे सेलेब्रिटी ने मंगेतर को ‘प्रॉमिस बैंड’ बांधा https://shininguttarakhandnews.com/sidhu-in-rishikesh-son-wedding/

