Shree Darbar Sahib : दरबार की शरण पहुंचे खजानदास और गामा

Shree Darbar Sahib राजपुर विधायक खजान दास एवम् देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने श्री दरबार साहिब में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, डेंगू की रोकथाम, देहरादून जिले व प्रदेश की विकास योजनाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विधायक व मेयर ने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा न्यूनतम दरों पर अति उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

अति उत्तम स्वास्थ्य सेवा कर रहा महंत इंद्रेश अस्पताल – खजानदास Shree Darbar Sahib

विधायक खजान दास ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार का मजबूत सहयोगी बताया। कहा कि इस वर्ष देहरादून में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने महत्ती भूमिका निभाई। अस्पताल की बेहतर सेवाओं से लोगों का जीवन बचाया जा सका। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान होने के साथ साथ समाजसेवा के लिए पूर्णतः समर्पित नाम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ साथ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सदैव एसजीआरआर ग्रुप के जन-कल्याणकारी कार्यों को पूर्णं सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर श्री महाराज जी ने एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आपको बता दें कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। विधायक व महापौर ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

बैकुण्ठ धाम में योगी आदित्यनाथ के निराले रंग देखिये https://shininguttarakhandnews.com/yogi-badrinath-visit/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.