Wedding Viral Video सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. लोगों को ऐसे वीडियो काफी पसंद आते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पंडित जी ने शादी की रात ऐसा समां बांधा कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में पंडित जी लोगों को रोमांटिक गाना सुना रहे हैं. वहीं, आसपास बैठे लोग उनके गानों का लुत्फ़ उठा रहे हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी Wedding Viral Video

वायरल हो रहे इस वीडियो में पंडित जी हिंदी गानों को अपनी आवाज दे रहे हैं. उन्होंने इस दौरान एक से बढ़कर एक हिंदी गीत गए. चाहे लड़की वाले हों, या लड़के वाले, हर किसी ने उनकी आवाज की तारीफ की. वीडियो में सभी लोग एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी.’ 2.34 मिनट के इस वीडियो को लोग अब जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पंडित जी ने मौज कर दी.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मेरी शादी में मैं इन्हें ही बुलाऊंगी.’, वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘पंडित जी शायद पहले सिंगर ही बनना चाहते थे लेकिन परिवार वालों ने बनने नहीं दिया.’ इस वीडियो पर कई और लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिया है.
आपने अब तक कई पंडित देखे होंगे, जो अपनी ख़ास शैली में पूरी विधि संपन्न कराते हैं। कई बार वे दूल्हा दुल्हन को श्लोक, मंत्र आदि के अर्थ भी समझाते जाते हैं। लेकिन क्या आपने किसी पंडित को मंडप में शादी कराते समय रोमांटिक फ़िल्मी गीत गाते हुए देखा है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो लेकर आए हैं। इसमें पंडित जी के हाथ में माइक है और वो बड़े ही रुमानी गीत गा रहे है।
सस्पेंड हुए फारेस्ट अफसर – विवादित नाम रखने का मामला https://shininguttarakhandnews.com/forest-officer-suspended/

