Uttarakhand AAP जैसा कि राजनैतिक हलके में संभावना जताई जा रही थी आज वही हुआ और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे।
Uttarakhand AAP केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा

- Uttarakhand AAP कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

- Uttarakhand AAP इस वर्ष उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

Uttarakhand AAP चुनाव में घोषित किया था सीएम फेस

- इस वर्ष हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। इस चुनाव में आप कुल 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद कर्नल कोठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए थे। हांलाकि पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता भी मान रहे थे कि जिस तरह से चुनाव नतीजों के बाद से कर्नल कोठियाल एकांत में चले गए थे उसके बाद यही होना था। कुछ लोग इसको पार्टी में बीते दिनों हुए बड़े बदलाव और संगठन के नए समीकरण को मान रहे हैं।
पढ़िए – सुबह सुबह किसको सीएम ने निपटा दिया – https://shininguttarakhandnews.com/cm-dhami-rto-chhapa/

