Special Report – Anita Tiwari , Uttarakhand

Navoday Students Letter : लड़कियों से लड़कों की छेड़खानी और शिकायतें तो आप सुनते ही रहते हैं लेकिन क्या ये भी सुना है की लड़कियों से परेशान लड़के ही शिकायत करें। यूपी में ऐसा ही हुआ है वो भी जूनियर क्लास में , ये है पूरा वाक्या –
Navoday Students Letter छात्रों ने चिट्ठी में क्या लिखा है

- अकसर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते है , जानकारी देने और लेने के लिए करते हैं लिहाज़ा आजकल एक दरख्वास्त भी खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चिट्ठी जमकर वायरल हो रही। इसमें सीतवीं से छात्रों ने लड़कियों से परेशान होकर अपने प्रिंसिपल को लिखी। इसमें ऐसा क्या कि लोगों ने कह दिया पुरुष आयोग का गठन होना चाहिए।

- सोशल मीडिया में एक एप्लीकेशन खूब वायरल हो रही है। इस एप्लीकेशन कक्षा सात छात्रों ने अपना दर्द प्रिसिंपल को चिट्ठी के जरिए बताया। मामला है उत्तर प्रदेश का औरेया। यहां के तैय्यापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय का है। केंद्र सरकार का आवासीय स्कूल है। इन दिनों यहां से एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर ‘धर्राटे काट रही है’। कक्षा सातवीं ‘अ’ के लड़कों द्वारा ये लिखी गई है। इसमें छात्रों ने मांग की है कि क्लास की लड़कियां माफी मांगें। लेकिन प्रश्न ये है कि आखिर कक्षा सात की लड़कियों ने ऐसा क्या किया कि छात्रों ने तंग आकर प्रिंसिपल को चिट्ठी लिख डाली है।

- Navoday Students Letter ये शिकायत भरी चिट्ठी स्कूल के प्रिंसिपल के नाम लिखी गई है। इसमें लड़कों ने लिखा है कि क्लास की लड़कियों ने उनके उल्टे सीधी नाम रखे हैं। किसी को लल्ला, किसी को डामर तो किसी को रसगुल्ला बुलाती हैं। लिखा है कि लड़कियां खुद तो क्लास में खूब हल्ला करती हैं। लड़कों से औकात में रहने की बात करती हैं और डायलॉगबाजी करती हैं। आगे लिखा कि लड़कियां ‘ओम फोम धर्राटे काट रही हैं।

Navoday Students Letter जान लीजिए क्या बोले प्रिंसिपल
- Navoday Students Letter छात्रों द्वारा लिखी इस चिट्ठी के वायरल होने के बाद नवोदय विद्यालय औरेया के प्रिंसिपल डॉक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि ये करीब दो महीने पहले की चिट्ठी है, मेरे संज्ञान में आज आई है। इसको लेकर मैंने स्टाफ मीटिंग भी हुई। तब पता चला कि लड़कों ने चिट्ठी लिखकर अपने वॉर्डन को दी थी और वॉर्डन ने लड़के-लड़कियों से बात करके मामला सुलझा लिया था। लेकिन अब टीचर्स को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी बातें मुझे जरूर बताई जानी चाहिए।
पढ़िए इस खबर में – गंदे आश्रम की कहानी https://shininguttarakhandnews.com/aashram-season-3-episode/

