NFHS data Sex life खबर में अश्लीलता खोज रहे हैं तो ठहरिये जनाब ये खबर भारत सरकार के ताज़ा स्वस्थ्य रिपोर्ट की है। हमारी कोशिश है कि भारत की रिपोर्ट भारतियों तक पहुंचनी चाहिए .. फिर वो चाहे स्वस्थ्य जीवन की हो या सेक्स जैसे संवेदनशील विषय से जुड़ा हो। लिहाज़ा आइये जानते हैं भारत सरकार के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के इन आंकड़ों पर जिसको पढ़ कर आपको भी शायद यकीन नहीं होगा।
NFHS data Sex life : भारतीय सेक्स लाइफ के दिलचस्प आंकड़े

- NFHS data Sex life अपने देश में सेक्स लाइफ पर बातें कम होती हैं। इसे टैबू समझा जाता है। अगर कोई बात करता भी है तो लोगों की भौहें तन जाती हैं। लेकिन अब भारत का समाज भी बदल रहा है। महिलाएं खुलकर सेक्स पर बातें करने लगी हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि हम थोड़ा ही सही, भारतीयों की सेक्स लाइफ के बारे में जान सकते हैं। जी हां, भारतीय कितने समय के अंतराल पर सेक्स करते हैं? क्या पार्टनर सेक्स को एक ड्यूटी के तौर पर मानता है? आपकी सेक्स लाइफ कैसी है, क्या पैसा और शिक्षा का इस पर असर पड़ता है? राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) से मिले आंकड़ों का विश्लेषण करें तो कई रोचक जवाब मिलते हैं।

NFHS data Sex life शादी से पहले सेक्स करने वाले महिला-पुरुष
- NFHS data Sex life कुल मिलाकर 7.4 प्रतिशत पुरुषों और 1.5 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स किया था। इसे अगर धार्मिक समुदाय के आधार पर देखें तो सिख पुरुष सबसे आगे जबकि सिख महिलाएं सबसे पिछले पायदान पर हैं। एक ट्रेंड यह भी पता चलता है कि शादी से पहले सेक्स के मामले में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले पुरुषों का अनुपात महिलाओं की तुलना में अधिक है। 12 प्रतिशत सिख पुरुषों का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स किया था, यह धार्मिक समुदायों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। केवल 0.5 प्रतिशत सिख महिलाओं ने शादी से पहले सेक्स किया था जो सबसे कम है।
सर्वे में जब 25 से 49 साल की महिलाओं से पूछा गया कि उन्होंने किस उम्र में पहली बार सेक्स किया था, तो 10.3 प्रतिशत ने कहा कि उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। जब पुरुषों से यही सवाल किया गया तो केवल 0.8 प्रतिशत ने यह जवाब दिया। NFHS data Sex life 87 प्रतिशत महिलाओं और 83 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि पत्नी सेक्स से मना कर सकती है। मेघालय में केवल 50 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि पत्नियां सेक्स से मना कर सकती हैं, जो देश में सबसे कम है।

NFHS data Sex life वैसे तो, महिला और पुरुष दोनों औसतन सात दिन पर सेक्स करते हैं। लंबे समय से शादीशुदा कपल काफी अंतराल पर सेक्स करते हैं। यह लगभग सभी धार्मिक समुदायों और जातियों में होता है, बस सिख पुरुष अपवाद हैं जो 5 दिन से भी कम समय में सेक्स करते हैं। जबकि दूसरे समूहों के लिए औसत 7 दिन का है।
शिक्षा का सेक्स से कनेक्शन

NFHS data Sex life शिक्षा और संपत्ति से काफी चीजें बदलती हैं लेकिन महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग तरह से। स्कूल न जाने वाली महिलाएं बिना सेक्स के लंबे समय तक (10 दिनों तक) रहती हैं जबकि आठ साल स्कूल की पढ़ाई करने वाली महिलाओं के लिए यह आंकड़ा 7 दिन है। लेकिन पुरुषों की बात करें पांच साल तक पढ़ाई करने वाले लोग 12 साल या ज्यादा पढ़ाई करने वाले (7.4 दिन) लोगों की तुलना में ज्यादा सेक्स (6 दिन पर) करते हैं। ग्राफ से समझ सकते हैं कि स्कूल न जाने वाली महिलाएं औसतन 10.3 दिन पर सेक्स करती हैं और पुरुष 6.9 दिन पर।

NFHS data Sex life दूसरे से सेक्स करने वाले
NFHS data Sex life पढ़े-लिखे और धनवान शख्स के ज्यादा पार्टनर होने की संभावना ज्यादा होती है। पिछले साल अपने जीवनसाथी से इतर सेक्स करने वालों का आंकड़ा देखें तो स्कूल कभी नहीं गई महिलाओं का प्रतिशत 0.3 और पुरुषों का 2.2 है। जबकि 12 साल तक पढ़ाई करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 0.8 और पुरुषों का सबसे ज्यादा 5.6 है।
रोचक खबर में – लड़के हैं लड़कियों की छेड़खानी से परेशान https://shininguttarakhandnews.com/navoday-students-letter-viral/

