Harit Dehradun : डीएम सोनिका की नेक पहल है “हरित देहरादून”

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –


Harit Dehradun देहरादून की सड़कों पर अक्सर आम लोगों के मुद्दों और समस्याओं पर एक्शन में नज़र आने वाली डीएम सोनिका के नेतृत्व और निर्देश पर एक नेक पहल की गयी है जिसमें दून को हराभरा बनाने की शुरूआत की गई है जो आज के इस बेहद गर्म होते वातावरण में एक उम्मीद बन रही है। आपको यहाँ बता दें कि डीएम सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’ की शुरुआत की गई है जिसमें हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है।

 

बेहद सक्रिय आईएएस है डीएम सोनिका Harit Dehradun

 


ज़िलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे हरित देहरादून पहल के अंतर्गत प्राप्त कॉल्स में से कालर द्वारा चुने गए स्थान कैनाल रोड, एवं चकराता रोड पर 30 पौधे लगाये गये हैं, पौधे लगाने के बाद वहाँ के निवासियों द्वारा पेड़ का संरक्षण करने हेतु शपथ भी ली गई।नागरिक अपनी भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें, उस स्थान को चुनें जहां आप पेड़ लगाना चाहते हैं।

चुने हुए स्थान की जानकारी हमें 18001802525 पर संपर्क करके बताएं।पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सब की ज़िम्मेदारी होगी। आइए, मिलकर देहरादून को हरा-भरा शहर बनाएं।

इस बार जिस तरह से आम उत्तराखंडियों को भीषण गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा है उसकी बड़ी वजह ये कटते पेड़ ही है जिन्हे बचाना और रोपण करना आज बेहद ज़रूरी है ऐसे में जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया हरित देहरादून बनाने के लिए जिला प्रशासन की इस मुहिम से, जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा नागरिक अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।

योग करेंगे वहां मुख्यमंत्री जहां पीएम मोदी ने किया था ध्यानhttps://shininguttarakhandnews.com/yoga-day-dhami/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.