landslide Cloud Burst : ‘अब मैं अकेले कैसे रहूं ?’

landslide Cloud Burst उत्तराखंड वायनाड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लोगों की ज़िंदगी पर भारी पड रहा है। उत्तराखंड में केदारनाथ और अन्य धामों में जहाँ यात्रिओं को बचाने में धामी सरकार दिन रात जुटी है वहीँ पडोसी राज्य हिमांचल में भी बादल फटने से भयंकर विनाश हुआ। बादल फटने की घटना से समेज नाम का एक पूरा गांव तबाह हो गया। इस त्रासदी में इस गांव में सिर्फ एक घर बच गया।

 

बादल फटने से आई बाढ़ में 53 लोग हुए लापता landslide Cloud Burst


समेज गांव की पीड़िता अनिता देवी ने आपदा की आपबीती अपनी हृदय विदारक कहानी साझा की। अनिता देवी ने बताया किरात जब वह और उनका परिवार सो रहे थे तब एक जोरदार धमाका हुआ और उनका घर हिल गया। उन्होंने कहा, “हमने जब बाहर देखा तो पूरा गांव बह चुका था। हम भागकर गांव के भगवती काली माता मंदिर में पहुंचे और पूरी रात वहीं बिताई।” अपनी पीड़ा बताते हुए अनिता देवी की आवाज कांप रही थी।

पीड़ित महिला ने बयान किया आँखों देखा मंज़र ’

अनिता ने रूंधे हुए गले के साथ बताया, “पूरा गांव तबाही की भेंट चढ़ गया। सिर्फ मेरा घर ही बच पाया। मेरी आंखों के सामने सबकुछ बह गया। अब मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि मुझे किसके साथ रहना चाहिए।”समेज गांव के ही एक बुजुर्ग बख्शी राम ने भी मीडिया से अपना दुख साझा किया। अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाते हुए उनके आंखों से आंसू झर रहे थे। उन्होंने कहा, ”मेरे परिवार के करीब 14 से 15 लोग बाढ़ में बह गए। मुझे रात 2 बजे बाढ़ की खबर मिली और मैं उस वक्त रामपुर में था इसलिए मैं बच गया। मैं सुबह 4 बजे जब यहां पहुंचा तब सबकुछ लुट चुका था। मैं अपने प्रियजनों की तलाश कर रहा हूं। उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे परिवार का कोई सदस्य जीवित मिल जाए।

भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे विनोद तावड़े ! https://shininguttarakhandnews.com/new-bjp-president/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.