Bobby Panwar FIR उत्तराखंड सरकार के बेहद प्रभावशाली आईएएस और मुख्यमंत्री धामी की कोर टीम के सबसे धाकड़ सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कद और प्रभाव ऐसा है कि इस खबर पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन तहरीर को ध्यान से पढ़ें तो मामला बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि वारदात सचिवालय के अंदर हुई है जो बेहद सेंसटिव मानी जाती है।

सचिव ऊर्जा मीनाक्षी सुंदरम ने एम् मीडिया हॉउस से फोन पर बात करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘बॉबी नाम का युवक ऊर्जा विभाग के टेंडर को अपने किसी जानकार के नाम पर चाहता था. इसके लिए उसने मुझ पर दबाव बनाया. जब मैंने ऐसा करने से इनकार किया तो बॉबी नाम के युवक ने जूता निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा’. उन्होंने कहा कि बॉबी कौन है और कैसे सचिवालय में दाखिल हो गया ? इसकी जांच की जा रही है.

बाहर निकलो देख लूँगा , जैसी धमकी वो भी सचिव सुंदरम के सामने , उन्ही के ऑफिस में , तो ज़रा सोचिये मंज़र कैसा रहा होगा। लिखित शिकायत में जान से मारने , धमकाने और गुंडागर्दी करने के आरोप में देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। आपको बता दें कि कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने 2 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई तथा उन्हे डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई एवं सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई।

ब्यूरोक्रेसी में इस तरह की घटना अपने आप में बेहद हैरान करने वाली है क्योंकि उत्तराखंड सचिवालय में किसी का ऐसे चले जाना और सबसे प्रभावशाली आईएएस से दुर्व्यवहार मारपीट और धमकी देना क्यों हुआ ये बड़ा सवाल है। अपने आप में ये रिपोर्ट बेहद गंभीर है क्योंकि सचिवालय बेहद सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र है और यहाँ इस तरह की घटना का सामने आना गंभीर मामला है लिहाज़ा लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया है साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। देखना होगा कि इस मामले में आखिर सचाई कितनी है मामला क्या है और एसएसपी अजय सिंह का अगला एक्शन क्या होगा ।
पहाड़ी संस्कृति की पहचान बनेगा उत्तराखंड भवन – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-niwas/

