CAU Controversy : विधानसभा की सीढ़ी पर MLA उमेश कुमार के धरने ने उड़ाई CAU की नींद , 1 Controversy in Game

Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun 


CAU Controversy देश के चर्चित पत्रकार से बड़े नाटकीय अंदाज़ में सियासत की नई पारी को जीत के साथ आगाज़ करने  वाले खानपुर विधायक उमेश कुमार जब जो करते हैं बड़ी सुर्खी बन जाती है। ये अलग बात है कि मीडिया के महारथी होने की वजह से उन्हें मुद्दे उठाना और उस पर जमकर बैटिंग करना भी खूब आता है।

CAU Controversy भ्रष्टाचार और अनियमितता का अड्डा – उमेश कुमार

  • CAU Controversy ऐसा ही आज तब दिखाई दिया जब विधान सभा की सीढ़ियों पर अचानक खानपुर विधायक उमेश कुमार एक पोस्टर लेकर बैठ गए और अपनी बात मीडिया को बताने लगे। आपको बता दें कि मामला खेल में हुए तथाकथित खेल से जुड़ा है और वो भी क्रिकेट जैसे मालदार खेल में।
CAU Controversy
CAU Controversy
  • CAU Controversy इसके पहले खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सदन में उनका सवाल ना लिए जाने पर सदन का  बायकॉट भी कर दिया था। दरअसल उमेश कुमार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड यानी CAU पर घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी ED और CBI से जांच करने की मांग कर रहे थे. वहीं बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कहा कि अब वह इस विषय को कोर्ट में लेकर जाएंगे , मतलब अब इस मुद्दे को वो अंजाम तक ले जाने से पहले रुकने वाले नहीं है।
CAU Controversy
CAU Controversy
  • CAU Controversy यहाँ हम आपको बता दें कि विधायक उमेश जे कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में चली आ रही अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाना चाहा. लेकिन उनका सवाल नहीं लिया गया. जिसके बाद वो सदन का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए. बाहर आकर उन्होंने कुछ देर CAU के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया…
CAU Controversy
CAU Controversy
  • CAU Controversy एमएलए उमेश कुमार ने  कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड भ्रष्टाचार और अनियमितता का अड्डा बन चुका है. उन्होंने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए ए बताया कि किस तरह से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लॉकडाउन के समय करोड़ों खर्च किए गए. जब लॉकडाउन हटा है और स्थिति सामान्य हुई है तो हाल ही में उत्तराखंड की क्रिकेट टीम द्वारा भूखे पेट खेले गए मैच ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी हैं. उमेश कुमार ने ईटीवी भारत से खास बातचीत करते हुए बताया कि अब वह न्यायालय की शरण में जाएंगे.

CAU Controversy अब देखना होगा कि नए नवेले विधायक और धुरंधर पत्रकार उमेश कुमार अपनी इस लड़ाई को किस तरह से आगे ले जाते हैं क्योंकि मुद्दा इन दिनों सुर्ख़ियों में है और बात होनहार खिलाडियों के भविष्य से भी जुड़ा है। 

पढ़िए खबर में – मैडम मनु गुलाटी सुर्ख़ियों में https://shininguttarakhandnews.com/manu-gulati-dance-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.